फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dies after getting stabbed in the leg in Bareilly

Bareilly News: चाकू से प्रहार कर विवाहिता की हत्या, दो वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह

Tue, 22 Oct 2024 08:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Oct 2024 08:55 PM IST
सार

बहेड़ी में मंगलवार को मोहल्ला टांडा निवासी विवाहिता की मौत हो गई। उसके पैर में चाकू से गहरा घाव हुआ था, जिससे नस कट गई। अधिक खून बहने से उसकी जान चली गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Married woman dies after getting stabbed in the leg in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पैर में चाकू लगने से मोहल्ला टांडा निवासी गौसिया (25) की मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। सीओ और तहसीलदार के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपी को हिरासत में लिया गया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन


मोहल्ला टांडा निवासी गौसिया ने मोहल्ले के ही युवक से दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती का एक वर्ष का बेटा भी है। मोहल्ले वालों ने बताया कि दंपती के बीच आए दिन विवाद होता है। बीते कुछ दिनों से भी अनबन चल रही थी। मंगलवार को शाम करीब पांच बजे संदिग्ध हालात में गौसिया की मौत हो गई। सूचना पर मायके वालों के साथ पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


घुटने के पीछे लगा था चाकू 
गौसिया के घुटने के पीछे की ओर से जख्म था। पति का कहना था कि सब्जी काटते समय गौसिया के पैर में जख्म हो गया। हालांकि चाकू घुटने के पीछे कैसे लगा? उसने समय पर किसी को सूचना क्यों नही दी? इन सवालों के उसके पास कोई जवाब नहीं थे। हालांकि, उसका कहना था कि उसने स्थानीय डॉक्टर को बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। तहसीलदार भानू प्रताप व सीओ अरुण कुमार सिंह भी पहुंच गए। विवाहिता के पिता इकरार अहमद ने आरोप लगाया कि दामाद ने ही बेटी की हत्या की है। हत्या करने के बाद वह घर पर ही रहा। पड़ोसियों की सूचना पर वह पहुंचे तो पुलिस को बुलाया। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

अत्याधिक रक्तस्त्राव से मौत की आशंका
पिता इकरार अहमद ने बताया कि पैर में जख्म होने से इतनी जल्दी मौत नहीं हो सकती। अत्याधिक रक्तस्त्राव से मौत की आशंका है। सवाल यह है कि दामाद जब घर पर ही था तो उसने समय पर इसकी सूचना किसी को क्यों नहीं दी। समय पर उपचार मिलने पर गौसिया की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed