फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dead body found hanging in the house in bareilly

Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप; रक्षाबंधन के दिन की थी पिटाई

Sat, 02 Sep 2023 02:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 02:58 PM IST
सार

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की मां ने विवाहिता के पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Married woman dead body found hanging in the house in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में शांतिनगर निवासी बंटू की पत्नी प्रीति (24) का शव उसके घर में शनिवार को फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मायका पक्ष ने विवाहिता के पति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


प्रीति की मां कमला ने आरोप लगाया कि पति बंटू अक्सर प्रीति से मारपीट करता था। उन्हें शक है कि बंटू ने पहले प्रीति की गला दबाकर हत्या की, फिर आत्महत्या दिखाने को शव लटका दिया। 
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि प्रीति के दो बेटे हैं। बड़ा दो साल का और छोटा आठ महीने का है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले छोटा बेटा चारपाई से गिर गया था। उसे काफी चोट आई थी। इस बात पर बंटू ने लापरवाही का आरोप लगाकर प्रीति की पिटाई की थी। बताया जा रहा है कि पति से परेशान होकर प्रीति ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed