{"_id":"5e39b5728ebc3ee5a554a1ed","slug":"married-on-the-condition-of-not-writing-a-rape-report-then-ran-away-bareilly-news-bly3945818135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की रिपोर्ट न लिखाने की शर्त पर निकाह किया, फिर छोड़ भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की रिपोर्ट न लिखाने की शर्त पर निकाह किया, फिर छोड़ भागा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमिका के साथ पकड़े गए युवक ने दुष्कर्म की रिपोर्ट न लिखाने की शर्त पर प्रेमिका के साथ परिवार की मौजूदगी में निकाह कर लिया। वादा किया कि जल्दी ही बरात लेकर आएगा और उसे विदा करा ले जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिछा से आए युवती के पिता ने एसएसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की। एसपी ट्रैफिक ने देवरनिया पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रिछा निवासी शख्स ने बताया कि वार्ड नौ निवासी युवक ने उनकी बेटी को फुसलाकर संबंध बना लिए थे। नौ जनवरी 2019 को उन्होंने बेटी के साथ इस युवक को पकड़ लिया। तब उनकी बेटी भी युवक पर बदचलनी का आरोप लगाने लगी। वह उसके खिलाफ रिपोर्ट कराने जा रहे थे। तभी युवक के परिवार के लोग भी आ गए। कहा कि दोनों का निकाह करा दिया जाए। मौलवी को बुलाकर निकाह की फौरी रस्म करा दी गई। मौलवी के सामने तय हुआ कि छह महीने बाद विदा करा ले जाएंगे। युवक के परिजन कहते रहे कि धूमधड़ाके से बरात लेकर आएंगे और विदा करा ले जाएंगे पर आज तक विदा कराने नहीं आए। अब कहते हैं कि हमने तो रिपोर्ट से बचने को उस वक्त निकाह कर लिया था। एसपी ट्रैफिक ने देवरनिया इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो