{"_id":"5fdf8ad28ebc3e3b6366f01b","slug":"marksheet-could-not-be-released-to-12-thousand-students-even-after-one-month-bareilly-news-bly4308080158","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार छात्रों को एक महीने बाद भी जारी नहीं हो सकी मार्कशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हजार छात्रों को एक महीने बाद भी जारी नहीं हो सकी मार्कशीट
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले रिजल्ट घोषित करने के लिए छात्रों का करना पड़ा था संघर्ष
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय अब तक करीब 12 हजार छात्रों को बीएड की मार्कशीट उपलब्ध नहीं करा सका है। जबकि विश्वविद्यालय ने 21 नवंबर तक छात्रों को बीएड की मार्कशीट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। छात्रों का कहना है कि मार्कशीट न मिलने से तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
बीएड का रिजल्ट जारी होने के बाद भी मार्कशीट न मिलने का मामला छात्रों ने उठाया तो विश्वविद्यालय ने यह आश्वस्त किया था कि 21 नवंबर तक बीएड की मार्कशीट जारी कर दी जाएंगी। बीएड के हजारों छात्र इसलिए भी परेशान थे, क्योंकि उस समय शिक्षक भर्ती के लिए टीजीटी और पीजीटी के फार्म भरने की आखिरी तारीख 27 नवंबर निर्धारित थी। छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति केपी सिंह और परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार का घेराव करते हुए बीएड का रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित करने की मांग की थी। हालांकि बाद में टीजीटी और पीजीटी परीक्षा शिक्षक भर्ती निरस्त हो जाने से मार्कशीट के लिए भटक रहे छात्रों को रिजल्ट घोषित होने से कुछ राहत मिल गई थी मगर अब तक इन छात्रों को मार्कशीट नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से आग्रह किया जाएगा कि बीएड के छात्रों को जल्द मार्कशीट जारी की जाए, ताकि छात्रों को किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए परेशान न होना पड़े। - डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज

शिक्षक भर्ती के लिए जल्द ही फिर से सूचना जारी होने की संभावना
छात्रों का कहना है कि दिसंबर के अंत तक तक टीजीटी और पीजीटी के भर्ती फार्म निकलने की फिर से संभावना है। शासन ने इसकी सूचना जारी कर दी तो बीएड की मार्कशीट न पाने वाले हजारों छात्रों के सामने फिर से दिक्कत खड़ी हो जाएगी। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड की मार्कशीट जल्द न दी तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा।