फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Map of Qutubkhana flyover ready; 1590 meters long bridge to be built from 119 crores

कुतुबखाना फ्लाईओवर का मानचित्र तैयार, 119 करोड़ से बनेगा 1590 मीटर लंबा पुल

Sun, 03 Jan 2021 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Map of Qutubkhana flyover ready; 1590 meters long bridge to be built from 119 crores
कुतुबखाना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जिला अस्पताल के सामने होगी साढ़े आठ मीटर की ऊंचाई ताकि फुट ओवरब्रिज के लिए न बने बाधा

विज्ञापन
बरेली। इंजीनियरों ने कुतुबखाना फ्लाईओवर का मानचित्र तैयार कर लिया है। मानचित्र के मुताबिक पुल की लंबाई 1590 मीटर होगी जिसे बनाने में करीब 119 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिला अस्पताल के सामने फ्लाईओवर की ऊंचाई को साढ़े आठ मीटर रखा जाएगा ताकि वह जिला अस्पताल से टीबी अस्पताल तक बनने जा रहे फु ट ओवरब्रिज के लिए बाधा न बने। मानचित्र तैयार होने के बाद सेतु निगम ने बिजली-पानी और सीवर की भूमिगत लाइनों को हटाने के लिए विभागों से एस्टीमेट मांगा है।

मुख्य परियोजना प्रबंधक सेतु निगम देवेंद्र सिंह ने बताया कि कुतुबखाना फ्लाईओवर का मानचित्र तैयार हो गया है। यह फ्लाईओवर कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास से शुरू होकर नैनीताल रोड पर कुतुबखाना चौराहा होते हुए कोतवाली के पास तक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से नैनीताल रोड पर करीब दो सौ मीटर पहले से पुल शुरू होगा। वहां से कुतुबखाना चौराहे तक पुल की ऊंचाई साढ़े पांच मीटर होगी। इसके बाद ऊंचाई बढ़ती जाएगी और सबसे ज्यादा ऊंचाई जिला अस्पताल रोड पर साढ़े आठ मीटर होगी। इसके बाद फ्लाईओवर उतरना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जलकल विभाग और बिजली विभाग से भूमिगत लाइनों को हटाने के लिए एस्टीमेट मांगा गया है। विभागों से एस्टीमेट मिलने के बाद इसकी लागत और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed