फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   many trains including Vande Bharat were cancelled after UPPSC exam there was a rush in the remaining trains

UP News: वंदे भारत समेत 32 ट्रेनें निरस्त, यूपीपीएससी की परीक्षा के बाद बाकी ट्रेनों में रही मारामारी

Sun, 22 Dec 2024 09:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Dec 2024 09:09 PM IST
सार

Bareilly News: रविवार को यूपीपीएससी की परीक्षा संपन्न हुई। इस दिन बरेली होकर गुजरने वाली मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 32 ट्रेनें निरस्त रहीं। इसके चलते बाकी ट्रेनों में भारी भीड़ रही। 

विज्ञापन
many trains including Vande Bharat were cancelled after UPPSC exam there was a rush in the remaining trains
ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) परीक्षा के दौरान रविवार को बरेली होकर गुजरने वाली मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 32 ट्रेनें निरस्त रहीं। इसका सीधा असर बाकी ट्रेनों पर दिखा। ट्रेनों में सवार होने और सीट पाने के लिए अभ्यार्थियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। काशी विश्वनाथ और श्रमजीवी एक्सप्रेस को भीड़ के कारण जंक्शन पर तीन-तीन मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया। रेलवे की ओर से परीक्षा के मद्देनजर विशेष ट्रेनों का संचालन नहीं किए जाने से बाकी ट्रेनों पर दबाव ज्यादा रहा।

विज्ञापन


पहली पाली में सुबह 11:30 बजे और दूसरी पाली में अपराह्न 4:30 बजे परीक्षा छूटने के बाद अभ्यार्थियों ने जंक्शन और बस अड्डों का रुख किया। दोपहर 12 से दो बजे और शाम पांच बजे से सात बजे तक जंक्शन पर काफी भीड़ रही। बरेली आने वाले ज्यादातर अभ्यर्थी लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, सहारनपुर, मुरादारबाद, रामपुर, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज आदि जिलों के रहे। रोडवेज की ओर से रविवार को 10 रूटों पर 60 बसों के फेरे बढ़ाए जाने की वजह से सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर ज्यादा दबाव नहीं दिखा।
विज्ञापन


सोमवार को भी निरस्त रहेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
22490/89 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रही। सोमवार को भी यह ट्रेन निरस्त रहेगी। मंगलवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होता। इसके अलावा रविवार को 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 12328 उपासना एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस, 14524 हरिहर एक्सप्रेस, 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत अप-डाउन 32 ट्रेनें निरस्त रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन ट्रेनों ने कराया इंतजार
रविवार को 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट, 19269 मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट, 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस, 15120 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस ने दो घंटे तक इंतजार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed