फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many shops were sold for Rs 30 lakh each, and Arif charged hefty rent from some.

Bareilly News: तीस-तीस लाख में बेचीं कई दुकानें, कुछ से मोटा किराया वसूलता था आरिफ

Sun, 12 Oct 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Many shops were sold for Rs 30 lakh each, and Arif charged hefty rent from some.
बरेली। जगतपुर में तीन साल पहले आरिफ ने अवैध दो मंजिला मार्केट बनवाकर कई दुकानों को 30-30 लाख रुपये में बेचा। जो नहीं बिकीं, उनको किराये पर उठा दिया। उनसे भी वह आठ-नौ हजार रुपये प्रतिमाह किराया वसूलता था। सीलिंग के बाद कई दुकानदारों ने बताया कि उन्हें सामान निकालने तक का मौका नहीं दिया गया। जबकि, उन्होंने दुकान आरिफ से खरीदी थी। कुछ ने कहा कि आरिफ को किराया देते हैं। मोहम्मद आरिफ के पीलीभीत रोड स्थित व्यापारिक भवन के भूतल पर जाहिद हुसैन की फर्नीचर की दुकान है। यह भवन सात-आठ साल पहले बनाया गया था। मौके पर कोई मानचित्र या रिकॉर्ड पेश नहीं किया गया। न ही भवन मालिक मोहम्मद आरिफ पेश हुए। सीलिंग के वक्त अब्दुल हन्नान ने कहा- दिवाली का सीजन है, अब काम कैसे करेंगे। मामू जाहिद ने दुकान किराये पर ली थी। पहले पता होता तो वह सामान निकाल लेते। जगतपुर स्थित मार्केट की दुकान नंबर 10 पर काबिज राहिल खान ने कहा कि हमें सीलिंग के बारे में पहले कुछ नहीं बताया गया। 10 मिनट का समय देकर जरूरी सामान उठाने के लिए कहा गया। उन्होंने नौ हजार रुपये महीने किराये पर दुकान ली थी। एक अन्य दुकानदार ने बताया कि उन्होंने 30 लाख में दुकान खरीदी है। ऐसा पता होता तो नहीं खरीदते। यह मार्केट करीब तीन साल पहले बनी थी, जिसे अब बीडीए ने अवैध करार दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed