फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   many families facing water crisis in the scorching heat in Bareilly

Bareilly News: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जुझ रहे 40 हजार परिवार, कहीं गंदा पानी तो कहीं प्रेशर कम

Wed, 29 May 2024 05:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 May 2024 05:10 AM IST
सार

बरेली में जहां एक तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ पानी की किल्लत से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जलापूर्ति की समस्या से शहर 40 हजार परिवार के दो लाख से अधिक लोग जुझ रहे हैं।

विज्ञापन
many families facing water crisis in the scorching heat in Bareilly
गंदे पानी की हो रही सप्लाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भीषण गर्मी की मार के साथ जलापूर्ति की समस्या से शहर 40 हजार परिवार के दो लाख से अधिक लोग जुझ रहे हैं। कई इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं तो कई जगह सप्लाई ठप है। वहीं दूसरी ओर विभाग इन शिकायतों को सिरे से ही नकार दे रहा है। गंदे पानी के तर्क पर जलकल के अधिकारी तर्क देने में लगे हैं कि इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। उनके मुताबिक शहर में सिर्फ प्रेशर की थोड़ी कमी है जो डिमांड बढ़ने की वजह से हो रही है।

विज्ञापन


गंगापुर व कृष्णा नगर में आ रहा गंदा पानी
पानी की समस्या के अलावा शहर के वार्ड 60 के गंगापुर, मिसरीपुर, नागपंचमी, मेला ग्राउंड व वार्ड-17 के कृष्णा नगर फेस-2 में गंदे पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। सुबह-शाम पानी आता जरूर है लेकिन गंदा और काला। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। दूसरी ओर जलकल विभाग कहीं भी गंदा पानी आने की शिकायत आने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों पानी की आपूर्ति पड़ी ठप
शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। इसमें बनखंडीनाथ मंदिर के सुरेश राठौर के मुताबिक पांच दिनों से सप्लाई नहीं है। खास बात यह है कि इस मामले में एक्सईएन को भी जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर वह भी आचार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नवादा शेखान और कटरा चांद खां में ट्यबवैल खराब होने से पानी की आपूर्ति पिछले सात माह से बंद है। वहीं सरकारी नल भी खराब पड़े हैं। इसके अलावा सूफी टोला के शेर खां स्कूल के पास भी पिछले सात माह से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। यहां की सप्लाई के लिए दूसरी जगह से लाइन जोड़ी गई, लेकिन फिर भी समाधान नहीं हुआ।

Trending Videos

इन इलाकों में भी प्रेशर के कारण नहीं पानी की सप्लाई
पुराने शहर के घेर जाफर खां, मीरा की पेठ, बजरिया इनायतगंज, कांकरटोला, मुन्ना खां का नीम, रबड़ी टोला, हजियापुर, नए शहर के बिहारीपुर, सिविल लाइंस, कुतुबखाना, कुमार टॉकिज, किला के स्वालेनगर, जखीरा, डोमनी वाली मस्जिद के पास, कोहाड़ापीर, शाहबाद, भूड़, बानखाने, इज्जतनगर के मुंशीनगर, परवाना नगर, बिहारकला में प्रेशर की कमी के कारण पानी की समस्या बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों ने क्या कहा 
मोहसिन खान ने कहा कि महिलाओं ने सड़क जाम की तो कुछ राहत देते हुए लाइन को दूसरी जगह से जोड़ने का काम किया, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं मिली, विभाग के लोगों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

ताहिर हुसैन ने कहा कि जलकल विभाग से कई बार शिकायत के बाद भी कोई फायदा नहीं हो रहा है। कभी गंदा पानी आता है तो कभी पानी आता ही नहीं है। इलाके में पानी को लेकर हाहाकार है।

काकेश कुशवाह ने कहा कि दो दिन से गंदा पानी आ रहा है, शिकायत करें भी तो किससे करें सुनने को कोई राजी नहीं है। जनता की परेशानी से सरकारी महकमें को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

ज्ञानेश शाक्य ने कहा कि घर में खाना बनाने से लेकर पीने के पानी की तक की समस्या है। ऐसे में अगर अधिकारी कह रहे हैं कि कहीं भी गंदा पानी नहीं आ रहा है तो उनके कार्यालय में पानी ले जाकर दिखाना जरूरी है।

जलकल के एक्सईएन सिदार्थ कुमार ने कहा कि पानी की सप्लाई सुचारू है, प्रेशर की कई जगह कमी है। गंदे पानी की अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, ऐसा है तो वह सीधा फोन कर मुझसे बात कर शिकायत करें, तत्काल शिकायत का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed