फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mandalayukta order, strictly follow Corona Guideline

मंडलायुक्त का आदेश, कड़ाई से कराएं कोरोना गाइडलाइन का पालन

Wed, 07 Apr 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mandalayukta order, strictly follow Corona Guideline
अधिकारियों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सामाजिक दूरी का पालन न करने और बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध करें कार्रवाई
विज्ञापन

मंडलीय बैठक में कहा- बरेली को टॉप टेन में लाने के लिए वैक्सीनेशन में तेजी लाए

बरेली। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने के साथ ही वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाए। सामाजिक दूरी का पालन न करने और बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। ये निर्देश मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में कोविड वैक्सीनेशन संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए।
मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि बरेली जिले में 74 प्रतिशत कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। इनकी नियमानुसार निगरानी की जा रही है। मंडल के अन्य जिलों में भी कोरोना की रोकथाम एवं वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। कमिश्नर ने कहा कि वैक्सीनेशन की गति बढ़ाएं ताकि बरेली टॉप 10 की सूची में शामिल हो सके। उन्होंने बरेली के अलावा शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 की रिपोर्ट शासन को प्रतिदिन भेजें। बाहर से आ रहे लोगों की निगरानी रखें और कोविड हेल्प डेस्क को सक्रिय करें।
विज्ञापन

सीएमओ पीलीभीत ने सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त होने में प्राय: विलंब होने की शिकायत की तो मंडलायुक्त ने इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। सीएमओ बदायूं ने बताया कि कोविड के 163 एक्टिव केस हैं, इनमें से 154 होम आइसोलेशन और नौ मरीज अस्पताल में भर्ती है। मंडलायुक्त ने संक्रमितों से समय-समय पर बात कर उनकी स्थिति जानने के निर्देश दिए। कहा, नियमानुसार सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाए। वैक्सीनेशन की रिपोर्ट पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें। बैठक में अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एसपी अग्रवाल के अलावा सभी जिलों के सीएमओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed