{"_id":"652ffb1856b498e7ea007165","slug":"manauna-dham-mahant-misbehaved-with-woman-shopkeeper-in-bareilly-2023-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: मनौना धाम के महंत ने महिला को मारा घूंसा, धक्का देकर गिराया, तख्त और ठेले पलटे; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: मनौना धाम के महंत ने महिला को मारा घूंसा, धक्का देकर गिराया, तख्त और ठेले पलटे; वीडियो वायरल
Wed, 18 Oct 2023 09:04 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Oct 2023 09:04 PM IST
सार
मनौना धाम के महंत ओमेंद्र चौहान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दुकानदारों से अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। महंत ने तख्त और ठेले पलट दिए। एक महिला दुकानदार को धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन
महंत ने दुकानदारों से की अभद्रता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में प्रभु खाटू श्याम से जुड़े मनौना धाम के महंत ओमेंद्र चौहान का ठेले व तख्त पलटाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महंत दुकानदारों से मारपीट करते व महिला को धक्का देते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद महंत ने एक और वीडियो जारी कर इसे खुराफातियों की शरारत बताया है।
विज्ञापन
आंवला से बिसौली रोड पर खाटू श्याम के निर्माणाधीन मंदिर मनौना धाम में रोज सैकड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं। हर दिन यहां मेले जैसा माहौल रहता है। ऐसे में इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। वीडियो में महंत मंदिर के रास्ते में लगी पूजा सामग्री आदि की दुकानों को पलटते दिख रहे हैं। एक महिला दुकानदार भी महंत के गुस्से का शिकार हो गई। महंत महिला दुकानदार को घूंसा मारते दिखाई दे रहे हैं, फिर उसे धक्का देकर गिरा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर प्रवक्ता ने दी सफाई
वीडियो को लेकर पहले मंदिर के प्रवक्ता वेदपाल सिंह ने सफाई दी। बाद में महंत ने ही वीडियो वायरल कर घटना को कुछ दिन पुराना बताया। कहा कि प्रसाद बेचने वाले कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे तख्त को इस तरह डालते हैं कि भक्तों के दरबार तक आने का रास्ता बंद हो जाता है।
वीडियो को लेकर पहले मंदिर के प्रवक्ता वेदपाल सिंह ने सफाई दी। बाद में महंत ने ही वीडियो वायरल कर घटना को कुछ दिन पुराना बताया। कहा कि प्रसाद बेचने वाले कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे तख्त को इस तरह डालते हैं कि भक्तों के दरबार तक आने का रास्ता बंद हो जाता है।
वह कई बार दुकानदारों को चेतावनी दे चुके थे। उस दिन एक गर्भवती महिला तख्त से टकराकर गिर गई तो उन्हें गुस्सा आ गया। तब उन्होंने खुद तख्त हटाए थे। कुछ लोगों ने शरारत के तौर पर इसे वायरल किया है। बताया कि महिला से उन्होंने अभद्रता नहीं की, बल्कि पीठ पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन