{"_id":"64dc5f945c8fbb2ebf037463","slug":"man-was-eating-dog-sitting-on-roadside-in-bareilly-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली से सनसनीखेज खबर, सड़क किनारे बैठकर कुत्ते का मांस खा रहा था शख्स, करतूत देख लोग रह गए सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली से सनसनीखेज खबर, सड़क किनारे बैठकर कुत्ते का मांस खा रहा था शख्स, करतूत देख लोग रह गए सन्न
Wed, 16 Aug 2023 01:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Aug 2023 01:11 PM IST
विज्ञापन
बरेली में आदमखोर शख्स
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर लोग हैरान रह गए। शहर में एक व्यक्ति कुत्ते का मांस खाते पकड़ा गया। पुलिस ने उसे मानसिक बीमार बताकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि उसे मानसिक अस्पताल भेजा जाएगा।
किला थाना क्षेत्र में दूल्हे खां मजार के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा कि सड़क किनारे एक व्यक्ति मरे कुत्ते का मांस निकाल कर खा रहा था। इसकी जानकारी होने पर थोड़ी ही देर में मौके पर काफी भीड़ लग गई।
सूचना पर सराय पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। किला थाना के इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी व्यक्ति मानसिक बीमार है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया है। वहां से जांच के बाद उसे मानसिक अस्पताल भेजा जा सकता है।