फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man posted his wife photo on Facebook and wrote today her will bid in budaun

पति की शर्मनाक करतूत: फेसबुक पर डाली पत्नी की फोटो, लिखा- आज लगेगी बोली, शादी मुझसे...रहेगी किसी और के साथ

Sat, 03 Jun 2023 12:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jun 2023 12:07 PM IST
सार

बदायूं की रहने वाली विवाहिता बीमार है। बरेली के एक अस्पताल में उसका कई दिनों से उपचार चल रहा है। इधर, पति ने उसकी फोटो फेसबुक पर शेयर करते हुए बोली लगा दी। पीड़िता की ओर से पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
man posted his wife photo on Facebook and wrote today her will bid in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी की फोटो फेसबुक आईडी पर शेयर करते हुए लिखा कि आज बोली लगेगी... इसके घरवालों ने जबरदस्ती इसकी शादी मुझसे कर दी, लेकिन यह रहेगी किसी और के साथ। 

विज्ञापन


विवाहिता मायके में रह रही है। जब उसे पति द्वारा की गई फेसबुक पोस्ट की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। विवाहिता ने पति समेत नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न, आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


आबिद ने बबलू बन महिला को फंसाया: जबरन धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, आरोपी के पिता ने भी किया दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी कस्बे के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि वर्ष 2021 में शादी होने के बाद वह जब ससुराल पहुंची तभी से उसके ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसको उत्पीड़ित कर रहे थे। उसको कई बार घर से निकाल दिया गया। 

अस्पताल में भर्ती है विवाहिता 

दोनों पक्षों में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इसी बीच युवती बीमार हो गई तो परिजनों ने उसके ससुरालीजनों को सूचना दी, लेकिन देखने कोई नहीं आया। युवती बरेली के एक निजी अस्पताल में कई दिन से भर्ती है, इसी दौरान उसके पति ने अपनी फेसबुक आईडी पर उसकी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इसकी आज लगेगी बोली। 

बेरहम पति: बहाने से बुलाकर पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, साली को अगवा करने की कोशिश

उसने पोस्ट में लिखा कि उसकी शादी जबरदस्ती उसके साथ कर दी गई, लेकिन अब वह किसी और के साथ रहेगी। इस तरह की पोस्ट के बारे में युवती को पता चला तो वह काफी आहत हुई। पुलिस ने मामले की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed