फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man murdered who sleeping near his wife at night in budaun

तेजेंद्र हत्याकांड: पास में ही सो रही थी पत्नी... रात में कोई आया और पति का गला काटकर चला गया

Tue, 15 Aug 2023 01:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Aug 2023 01:57 PM IST
सार

बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ में रविवार रात घर के बाहर सो रहे तेजेंद्र की हत्या कर दी गई थी। हैरत की बात यह है कि उसके पास में दूसरी चारपाई पर पत्नी और बेटी सो रही थी। उन दोनों को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब लोग जागे तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस को हत्या में किसी करीबी का हाथ होने का शक है। 

विज्ञापन
man murdered who sleeping near his wife at night in budaun
घटनास्थल पर मृतक के परिजन, तेजेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ में रविवार रात तेजेंद्र की फरसे से गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि हत्या में किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है। इसकी वजह अवैध संबंध भी हो सकते हैं। पुलिस कई पहलुओं पर छानबीन कर रही है। नजदीकियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि इस हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस हत्याकांड में सबसे बड़ा सवाल यह है कि तेजेंद्र के पास में दूसरी चारपाई पर सो रही उनकी पत्नी मिथलेश और छोटी बेटी निधि को घटना के समय इसकी भनक क्यों नहीं लग सकी। दोनों की चारपाई की दूरी बहुत ज्यादा भी नहीं थी। फिर भी घटना का पता न चलना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल दहला देने वाली वारदात: बेटी को कंधे पर बैठाकर जा रहा था पिता, हमलावर आया और सिर में मार दी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि दोनों की चारपाई करीब एक मीटर के अंतर से पड़ी थीं। इस सवाल को लेकर न सिर्फ पुलिस, बल्कि मोहल्ले वाले भी हैरान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि तेजेंद्र शारीरिक रूप से हष्टपुष्ट थे। अकेले या दो लोग उन्हें कब्जे में नहीं कर सकते थे। उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। मोहल्ले वालों से उसका व्यवहार काफी अच्छा था। इससे किसी रंजिश में हत्या की बात भी किसी के गले नहीं उतर रही।

कुछ लोगों का कहना है कि तेजेंद्र के पास इतनी प्रॉपर्टी भी नहीं थी, जो विवाद का कारण बन सके। वह साप्ताहिक बाजारों और मेले में कॉस्मेटिक व क्रॉकरी का सामान बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। मोहल्ले में जिस तरह से चर्चा है कि इस हत्याकांड में नजदीकियों का हाथ हो सकता है। पुलिस काे भी यही आशंका है कि उनकी हत्या में नजदीकी का हाथ हो सकता है। अवैध संबंधों में हत्या के शक को ध्यान में रखते हुए भी पुलिस छानबीन कर रही है।

फरसा से खुल सकता है हत्या का राज

परिवार वालों का दावा है कि घटनास्थल से बरामद फरसा उन्होंने कभी नहीं देखा। हत्यारे इसे मौके पर क्यों छोड़ गए या ले जाने में कामयाब नहीं हो सके या फिर वह फरसे को ले जाना नहीं चाहते थे। ऐसे तमाम सवाल हैं, जिन पर पुलिस काम कर रही है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि इस हत्याकांड के खुलासे में फरसे से काफी मददगार साबित होगा।

एक महिला को लेकर चल रहा था विवाद

परिवार वाले भले ही किसी विवाद के होने से इन्कार कर रहे हैं, लेकिन मोहल्ले में तमाम लोगों के मुंह से यह भी सुना जा रहा है कि परिवार की एक महिला को लेकर विवाद था। इसको लेकर काफी क्लेशबाजी भी हुई थी, लेकिन बाद में यह मामला शांत हो गया। आखिर हत्या की वजह क्या है, यह पुलिस की जांच का विषय है।

चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे तेजेंद्र

तेजेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। तेजेंद्र के पांच संतानों में अंशुल सबसे बड़ा है। उससे छोटा अनमोल, उससे छोटी संगीता, आस्था और सबसे छोटी निधि है। इनमें अंशुल की शादी हो चुकी है। उसकी एक बेटी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed