फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man murdered his wife in Badaun of uttar pradesh

यूपी: फावड़े से पत्नी को काट डाला फिर चारपाई पर सो गया, कमरे में मां का लहूलुहान शव देख बच्चों की निकल गई चीख

Fri, 19 Feb 2021 11:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 19 Feb 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
Man murdered his wife in Badaun of uttar pradesh
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार रात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव गनगोली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी और बगल में चारपाई पर सो गया। अंतिम पहर तीन बजे बच्चों को जगाकर खुद दूसरे कमरे में सोने गया तो बच्चों की चीख निकल गई। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक गांव गनगोली निवासी ऊषा (42), उसका पति हरदेव सिंह, 20 वर्षीय बेटा ओमवीर, 15 वर्षीय पवन और 18 वर्षीय बेटी सुमन बुधवार रात खाना कर अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे हरदेव सिंह चारपाई से उठा और उसने फावड़ा लेकर अपनी पत्नी पर हमला बोल दिया। उसने सिर्फ गर्दन पर ही वार किया, जिससे ऊषा की चीख तक नहीं निकल सकी। उसकी चारपाई पर ही तड़पकर मौत हो गई। इसके बाद हरदेव अपनी चारपाई पर जाकर सो गया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि रात करीब तीन बजे हरदेव सिंह फिर उठा। उसने तीनों बच्चों को जगाया। बोला कि उसे अच्छा नहीं लग रहा है। उसे दूसरे कमरे में सोना है। बच्चे कुछ समझ पाते उससे पहले हत्यारोपी दूसरे कमरे में जाकर सो गया। इसी दौरान छोटे बेटे पवन ने कमरे से घर के आंगन तक पहुंचा खून देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे कमरे में पहुंचे तो मां का लहूलुहान शव देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। लेकिन हिम्मत कर उसे दबा गए। उन्होंने चुपके से पड़ोसियों को बुला लिया और पुलिस को सूचना दी। सुबह चार बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पूछने पर बताया कि उसने स्वयं अपनी पत्नी पर सोते समय फावड़े से हमला बोला है। उसने किस तरह मारा था ये सब पुलिस को बता दिया है। 

हरदेव के बेटे ओमवीर ने बताया कि पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उनका अलीगढ़ से इलाज चल रहा है। इसके चलते हरदेव ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

फैजगंज बेहटा के गनगोली गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही। अलीगढ़ से उसका इलाज चल रहा है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।- सिद्घार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed