फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man murdered by his nephew in Bareilly

Bareilly News: भांजे ने घर में घुसकर बरसाईं गोलियां, मामा की हत्या, नानी की हालत नाजुक

Sat, 21 Sep 2024 12:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 12:50 PM IST
सार

मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिल्लापुर में शुक्रवार रात एक युवक ने गोली मारकर अपने मामा की हत्या कर दी। उसने नानी को भी गोली मारी है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। वारदात की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
man murdered by his nephew in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भांजे ने अपने मामा और नानी को गोली मार दी। गोली से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में मामा को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी गोली मारकर फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव सिल्लापुर निवासी शेर सिंह ने बताया कि उनका धेवता मीरगंज की टीचर कॉलोनी निवासी अनुराग उर्फ छोटू शुक्रवार रात करीब 12 बजे बाइक से उनके घर आया। वह उनके घरवालों से बहस करने लगा। कुछ देर बाद अनुराग ने तमंचा निकाला और उनके बेटे रनवीर व उनकी पत्नी राममूर्ति को गोली मार दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जिंदगी की जंग हारा निशांत: आठ साल पहले अस्पताल में छोड़ गए थे मां-बाप, फिर कभी नहीं ली बेटे की सुध

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली मारने के बाद अनुराग मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। परिजन दोनों घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने रनवीर को मृत घोषित कर दिया और राममूर्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी छोटू की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed