{"_id":"670913f9766d1dd33b0b8107","slug":"man-molested-the-women-on-road-in-bareilly-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाजार जा रही महिला से जरी कारोबारी ने की छेड़खानी, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाजार जा रही महिला से जरी कारोबारी ने की छेड़खानी, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Fri, 11 Oct 2024 05:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:33 PM IST
सार
बरेली में एक महिला से सरेराह छेड़खानी का मामला सामने आया है। उसने जरी कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी इलाके में एक जरी कारोबारी ने महिला से छेड़खानी कर दी। महिला अपने घर से बाजार जा रही थी। उसके शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने जरी कारोबारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि वह जोगी नवादा में जरी कारोबारी बीरू गुप्ता के यहां काम करती थी। बीरू गुप्ता उस पर गलत निगाह रखता था। वह नौ अक्तूबर को कुछ सामान खरीदने बाजार जा रही थी। इसी दौरान बीरू उसे रास्ते में मिल गया।
विज्ञापन
UP News: माफिया अशरफ के साले सद्दाम की बेनामी संपत्तियां तलाश रही पुलिस, गुर्गों के बैंक खातों से खुलेगा राज
विज्ञापन
उसके साथ छेड़खानी करने लगा, जिससे उसने शोर मचा दिया। इससे आसपास के तमाम लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने बीरू गुप्ता को पकड़ लिया और सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।