फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man killed his wife in Bareilly a year after love marriage

UP: बरेली में प्रेम विवाह के एक साल बाद पत्नी की हत्या, गला काटकर बेड के नीचे छिपाया शव; पति-देवर हिरासत में

Wed, 29 Oct 2025 06:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Oct 2025 06:47 AM IST
सार

बरेली में मंगलवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। यहां एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसका शव बेड के नीचे पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका के पति और देवर को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
man killed his wife in Bareilly a year after love marriage
अनीता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में प्रेम विवाह के एक वर्ष बाद ही घर में विवाहिता की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद घर के बाहर ताला लगाकर घटना को लूट दिखाने की कोशिश की गई। हालांकि मंगलवार रात मायके वालों की तहरीर व घटनास्थल की जांच के बाद एसपी उत्तरी के निर्देश पर पुलिस ने पति व देवर को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पीलीभीत हाईवे पर हरदुआ गांव के सामने ओम सिटी में हाफिजगंज क्षेत्र के कमुआ गांव निवासी अनिल के घर ये घटना हुई। रात में मौके पर पहुंचे एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने अनिल से पूछताछ की। अनिल ने बताया कि घर में पत्नी अनीता व उसका छोटा भाई सचिन भी साथ रहते थे। वह ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई व सचिन मेडिकल स्टोर पर नौकरी करते हैं। 

विज्ञापन

बेड के नीचे पड़ा था शव 
उसने बताया कि मंगलवार सुबह दोनों भाई काम पर निकल गए थे। इस बीच किसी ने घर में घुसकर अनीता की गला काटकर हत्या कर दी। शाम को दोनों लौटे तो घर में ताला लगा देखा। अनीता का मोबाइल नंबर बंद था। पड़ोसियों से जानकारी के बाद भी अनीता का पता नहीं चला तो ताला तोड़कर अंदर घुसे, बेड के पास अनीता का शव पड़ा देखा।

यह भी पढ़ें- वकील आत्महत्या प्रकरण: बरेली में पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार पर रिपोर्ट, शादी के 11 साल बाद पति को दिया धोखा

एसपी उत्तरी की पूछताछ के दौरान ही अनीता के भाई चंद्रपाल ने बहनोई अनिल, देवर सचिन व सास-ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दे दी। एसपी उत्तरी के निर्देश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति व देवर को हिरासत में ले लिया। इनमें पति की भूमिका ज्यादा संदिग्ध मानी जा रही है। एसपी ने बताया कि जल्द ही सच सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed