{"_id":"657595c2c86591bc970f63d7","slug":"man-injured-after-being-hit-by-train-in-bareilly-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: फोन ठीक होने में समय लगा तो रेल ट्रैक किनारे जाकर सो गया व्यक्ति, ट्रेन की चपेट आने से गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: फोन ठीक होने में समय लगा तो रेल ट्रैक किनारे जाकर सो गया व्यक्ति, ट्रेन की चपेट आने से गंभीर घायल
Sun, 10 Dec 2023 04:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Dec 2023 04:11 PM IST
सार
मुरादाबाद का व्यक्ति फोन ठीक कराना गया था। दुकानदार ने कहा कि दो घंटे का वक्त लगेगा। इस पर वह रेल ट्रैक किनारे जाकर सोया गया। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया।
विज्ञापन
रेल ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मोबाइक ठीक होने में समय लगा तो मुरादाबाद का एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक किनारे लेटा गया। उसे नींद आ गई। इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र के मोहल्ला बगला के रहने वाले दिनेश को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने बताया कि पांच दिन पहले वह कैंट थाना क्षेत्र की झील गौटिया में अपने मौसा अनूप सिंह के घर आया हुआ था।
विज्ञापन
मोबाइल ठीक कराने गया था व्यक्ति
वह एक विवाह समारोह में भी शामिल हुआ था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे को वह अपना मोबाइल ठीक कराने के लिए लाल फाटक पर स्थित एक दुकान पर गया उससे दुकानदार ने एक-दो घंटे बाद आकर मोबाइल ले जाने की बात कही लेकिन उस समय उसे नींद भी लग रही थी।
विज्ञापन
वह लाल फाटक से रेलवे ट्रैक की ओर चला दिया और नींद आने पर रेलवे ट्रैक किनारे ही लेट गया। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के परिवार वालों को सूचना दे दी।