फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man from another community abducted a woman with her daughter in bareilly

Bareilly: महिला को भगा ले गया दूसरे समुदाय का युवक, आरोपी के न पकड़े जाने पर हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी

Tue, 14 May 2024 04:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 May 2024 04:20 PM IST
सार

बरेली के हाफिजगंज से लापता महिला और उसकी बच्ची का अब तक पता नहीं लगा है। उसके पति ने दूसरे समुदाय के युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
man from another community abducted a woman with her daughter in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज इलाके में चाय विक्रेता की पत्नी और बेटी को बहला फुसलाकर दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ ले गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला है। पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहने पर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद सहित कई संगठनों ने थाने पर पहुंचकर गुस्सा जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


महिला के पति ने दूसरे समुदाय के युवक पर लव जिहाद, धर्मांतरण के उद्देश्य से फुसलाकर उसकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कस्बा के ही बॉबी, उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रिंस कपूर, कृष्ण अवतार शर्मा, नंदकिशोर व बजरंग दल से प्रेम कुमार, शिवम, शिवसागर, आशु थाना पुलिस से महिला व उसके बच्चे को खोज निकालने एवं आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गठित की टीम
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को बरामद करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही महिला व उसका बच्चा बरामद कर लिया जाएगा।

शादी के छह दिन पहले युवती को ले गया युवक
हाफिजगंज इलाके में शादी के छह दिन पहले ही एक गांव की युवती को गांव का ही युवक भगा ले गया। थाना पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है। पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपनी पुत्री की शादी की तैयारी के लिए सामान खरीदने परिवार के साथ बाजार गए थे। इसी बीच गांव का ही युवक अपने परिजनों के सहयोग से उनकी पुत्री को फुसलाकर ले गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed