Bareilly News: गांव के बाहर जंगल में बेहोशी की हालत में मिला युवक, शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप
फतेहगंज पश्चिमी के गांव ग्वाल नगरा निवासी 25 वर्षीय युवक सुनील कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि उसे कुछ लोगों ने जहर देकर मारने का प्रयास किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक युवक को जहर देकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक बेहोशी की हालत में शुक्रवार को सुबह जंगल में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
फतेहगंज पश्चिमी के गांव ग्वाल नगरा निवासी 25 वर्षीय युवक सुनील कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनील के साले ने बताया कि पड़ोसी योगेंद्र से कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर सुनील का विवाद हो गया था। विवाद में रंजिश निकालने के लिए वह गुरुवार को सुनील को घर से बुलाकर ले गया था।
ये भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: 2300 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमी के पास पहुंची महिला, बेटा भी लेकर आई साथ
शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप
उसे जंगल में ले जाकर शराब में जहर मिलाकर पिला दिया और मारपीट की। नाजुक हालत में योगेंद्र अपने साथियों के साथ सुनील को वहीं छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी सुनील के परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। देखा तो सुनील बेहोश पड़ा था। इसकी जानकारी 112 पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनील को सीएचसी भेजा। वहां हालत गंभीर होने पर बरेली जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।