फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man entered the house and misdeed with 85-year-old woman victim died in Bareilly

हैवानियत: युवक ने घर में घुसकर 85 साल की वृद्धा से किया दुष्कर्म, पीड़िता की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jul 2024 04:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jul 2024 04:31 PM IST
सार

बरेली के हाफिजगंज इलाके में नशेड़ी युवक ने घर में घुसकर 85 साल की वृद्धा से दरिंदगी की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे का आदी है। 

विज्ञापन
man entered the house and misdeed with 85-year-old woman victim died in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 85 साल की वृद्धा से हैवानियत का मामला सामने आया है। 35 साल के युवक ने सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर वृद्धा से दुष्कर्म किया। वारदात के एक घंटे बाद वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की बहू ने आरोपी को देख लिया, जिससे वह मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे का आदी है। 

विज्ञापन


हैवानियत का मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक वृद्धा अपने घर में अकेली रहती थी। उसके पति और बेटे की मौत हो चुकी है। पड़ोस में महिला के भाई-भाभी रहते हैं। उन्हीं के साथ उसकी बहू रहती है। वृद्धा की बहू के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से घर गई थी। घर का दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खोला तो दंग रह गई। मोहल्ले का युवक वृद्ध सास से दुष्कर्म कर रहा था। 

विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा 
वृद्धा की बहू ने शोर मचाया तो आरोपी युवक कमरे में रखी चादर बांधकर फरार हो गया। उसका लोअर और चप्पलें कमरे में छूट गईं। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस बीच पीड़ित वृद्धा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उधर, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी युवक अत्यधिक शराब का सेवन करता है। वृद्धा के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखा गया है। आरोपी हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। घर में घुसने की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed