फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man died due to harsh firing during a wedding procession in bareilly

Bareilly News: बरात में हर्ष फायरिंग... माथे में गोली लगने से युवक की मौत; मौके से भागे आरोपी

Mon, 08 Dec 2025 10:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिरौली (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरौली (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Dec 2025 10:36 AM IST
सार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में रविवार रात बरात में कुछ बरातियों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इससे एक बराती के माथे में गोली लग गई। उसकी मौत हो गई। घटना से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। इस बीच आरोपी मौके से भाग निकले। 

विज्ञापन
man died due to harsh firing during a wedding procession in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी में रविवार को आई बरात में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल हो गया। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बरेली भेज दिया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से शादी की खुशियां काफूर हो गईं। 

विज्ञापन


पुलिस के आने से पहले ही फायरिंग करने का आरोपी भाग गया। सूचना पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल की। आरोपी को पकड़ने के लिए सीसी कैमरे भी खंगाले। लेकिन, वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस के मुताबिक, गांव शिवपुरी में अबरार उर्फ मंगली की लड़की की बरात बरेली के थाना सुभाषनगर की मणिनाथ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सिठौरा से आई थी। 
विज्ञापन


युवक के माथे में लगी गोली 
जैसे ही बरात रात नौ बजे गांव के मुख्य अड्डे पर स्थित एक बरातघर में बस से उतरना शुरू हुई। कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली सड़क पार खड़े बराती रिजवान के माथे में लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद फायरिंग करने वाले मौके से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को मिली, तब इंस्पेक्टर विनोद कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच-पड़ताल कर घायल को उपचार के लिए बरेली भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने गमगीन माहौल में बरात चढ़वा दी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मामला हर्ष फायरिंग से जुड़ा हुआ है। फायरिंग करने वाले आरोपियों का सुराग पुलिस निकालने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed