{"_id":"6604fe2a6b72c957950800ef","slug":"man-died-and-two-injured-due-to-car-and-tractor-trolley-crash-in-bareilly-2024-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बोलेरो कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बोलेरो कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
Thu, 28 Mar 2024 10:51 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:51 AM IST
सार
बरेली के मीरगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हादसा हो गया। धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में धनेटा-शीशगढ़ रोड पर परतापुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो चला रहे हरदोई के थाना संडीला के गांव नीला गुसवां निवासी शादाब (24) की मौत हो गई। बोलेरो में बैठे अन्य दो लोगों को भी चोटें आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बोलेरो गाड़ी शीशगढ़ से बरेली की ओर जा रही थी। जैसे ही वह लोग परतापुर मोड़ के पास पहुंचे अचानक से सीमेंट के बैग ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने आ गई। रफ्तार अधिक होने की वजह से चालक को ब्रेक लगाने का मौका ही नहीं मिला। आमने-सामने की टक्कर से बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
Budaun Case: आयुष और अहान की हत्या की क्या थी वजह? अब पुलिस इस ट्रिक से खोलेगी राज; परिवार ने खुद उठाई ये मां
विज्ञापन
गाड़ी चला रहे शादाब के साथ अन्य दो लोग अंदर ही फंस गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी खाई में घुस गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची शाही थाना पुलिस ने घायलों को बमुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने शादाब को मृत घोषित कर दिया। जेब में रखे आधार कार्ड से चालक शादाब की शिनाख्त हुई।
अन्य दोनों घायलों के पते की जानकारी नहीं हो पाई। शाही थाने के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शादाब के परिजनों को सूचना दी गई है। घायल कहां के रहने वाले हैं यह पता लगाया जा रहा है।
अन्य दोनों घायलों के पते की जानकारी नहीं हो पाई। शाही थाने के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शादाब के परिजनों को सूचना दी गई है। घायल कहां के रहने वाले हैं यह पता लगाया जा रहा है।