{"_id":"6996c6ad880b9ee2b50c526b","slug":"man-dead-body-found-hanging-his-wife-accuses-in-laws-of-murder-in-bareilly-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
Thu, 19 Feb 2026 01:46 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:46 PM IST
सार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बुधवार को फंदे से लटका मिला। पिता ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं मृतक की पत्नी ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
बबलू कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईध जागीर गांव निवासी बसंत कुमार के बेटे बबलू (28 वर्ष) का शव बुधवार को फंदे से लटका मिला। पिता ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की बात कही है। वहीं, बबलू की पत्नी ने ससुरालियों पर पति की हत्या करके शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस के साथ ही फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
बसंत कुमार ने बताया कि बेटे की शादी बिधुआ गांव निवासी युवती से वर्ष 2022 में हुई थी। बेटा पत्नी के साथ उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। मंगलवार रात वह अकेले ही घर आया था। खाना खाकर वह सो गया। सुबह काफी देर तक जब बेटा कमरे से बाहर नहीं आया तो उन्होंने आवाज दी। अंदर से जवाब न मिलने पर दरवाजा खोला तो बेटे का शव कपड़े के फंदे से लटका मिला। तुरंत ही उन्होंने पुलिस को बताया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पिता ने बताया कि बेटे का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
आरोप : जायदाद न बंटे, इसलिए कर दी हत्या
देर शाम बबलू की पत्नी भी थाने पहुंची। उसने बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। जायदाद न बंटे इसलिए ही ससुरालियों ने उसके पति की हत्या कर दी। उसे भी मारना चाहते हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।