{"_id":"618d7eb5fc26db418a0e89ce","slug":"man-dead-body-found-after-mother-death-bareilly-news-bly465755018","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के बाद मिला बेटे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के बाद मिला बेटे का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। क्रिला क्रॉसिंग के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आकर मरने वाली महिला की शिनाख्त सैलानी में रहने वाली 35 वर्षीय बुशरा के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को बुशरा के एक साल के बेटे का भी शव रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।
सैलानी में रहने वाले मोइन खां मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। बुशरा उनकी पत्नी थी। उनके पांच बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि बुशरा मानसिक रूप से कमजोर थी, बुधवार सुबह वह अपने एक वर्षीय बेटे को गोद में लेकर घर से निकल गई थी और फिर परिवार वालों के काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को पता चला कि किला क्षेत्र में बुधवार को रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम हाउस पर उन्होंने उसकी शिनाख्त बुशरा के रूप में की। इसके बाद उन्होंने थाना किला जाकर एक वर्षीय बच्चे के भी गायब होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर खोजबीन शुरू की तो कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में बच्चे का शव भी बरामद हो गया। किला पुलिस ने उसका शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।