फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man crushed to death by tractor near police chowki in Bareilly

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या: पुलिस चौकी के नजदीक मिला क्षत-विक्षत शव, पहले पिलाई शराब... फिर ली जान

Sun, 14 Jan 2024 03:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jan 2024 03:11 PM IST
सार

Bareilly News: सिरौली थाने की पुलिस चौकी बड़ागांव के नजदीक रविवार सुबह एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला। उसके परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
man crushed to death by tractor near police chowki in Bareilly
घटनास्थल पर जुटी भीड़, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। पुलिस चौकी के नजदीक एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने उसका शव सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। रविवार सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर गए तो क्षत-विक्षत शव पड़ा देख स्तब्ध रह गए। खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


सिरौली क्षेत्र की पुलिस चौकी बड़ागांव के नजदीक रविवार सुबह एक खेत में गांव डालचंद गौटिया निवासी जमुना प्रसाद (40) का क्षत-विक्षत शव मिला। मौके पर पहुंचे उनके परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक के चाचा नैपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि जमुना प्रसाद को गांव के ही ईश्वरीय प्रसाद, कुंवरपाल, परमेश्वरी शनिवार शाम को बुलाकर ले गए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: किसान को फंसाने के लिए पशु को काटा, करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने रची थी साजिश, तीन गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस चौकी बड़ागांव के सामने देसी शराब की दुकान पर तीनों ने जमुना प्रसाद को शराब पिलाई। इसके बाद ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को सड़क से घसीटकर लगभग 50 मीटर दूर खेत में डाल दिया। सुबह जब ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। जमुना प्रसाद का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। घटना के संबंध में एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed