Bareilly News: युवक से वीडियो कॉल पर बात करती थी पत्नी, आहत पति ने दी जान, 12 साल पहले किया था प्रेम विवाह
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में एक युवक का शव घर के पास पेड़ पर लटका मिला। उसके परिजनों के मुताबिक युवक अपनी पत्नी से परेशान था। पत्नी किसी लड़के से वीडियो कॉल पर बात करती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के रोधी वाली गली खुर्रम गौटिया निवासी 40 वर्षीय हरिमोहन ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उनके परिवार के लोगों ने खुर्रम गौंटिया रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। बारादरी थाना पुलिस ने उन्हें समझाकर शव हटवा दिया।
हरिमोहन की भाभी चंपा ने बताया कि हरिमोहन ने हेमा से 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था। चंपा के मुताबिक हरिमोहन को शक था कि उनकी पत्नी बीसलपुर के रहने वाले लड़के से वीडियो कॉलिंग कर बात करती थी। इसका हरिमोहन ने विरोध किया तो घर में झगड़ा होने लगा। इससे वह डिप्रेशन में आ गए।
सड़क पर जाम लगाकर किया हंगामा
सोमवार की रात हरिमोहन ने गली के पास खाली प्लॉट में पेड़ पर चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार के लोगों ने उनका शव लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। वहीं खुर्रम गौंटिया रोड पर शव रखकर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि पत्नी की वजह से हरिमोहन की जान गई है। हरिमोहन पल्लेदारी करके अपने घर का पालन पोषण करते थे। उनका एक बेटा भी है।