फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man blackmailed the woman and looted her dignity in Bareilly

Bareilly News: युवक ने ब्लैकमेल कर लूटी महिला की आबरू, पांच लाख रुपये न देने पर वायरल किया अश्लील वीडियो

Wed, 07 May 2025 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 May 2025 06:34 PM IST
सार

बरेली में एक महिला के यौन शोषण का मामला सामने आया है। युवक ने उसका अश्लील वीडियो फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। बाद में रुपये की डिमांड की। रुपये न देने पर वीडियो वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
man blackmailed the woman and looted her dignity in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में यौन उत्पीड़न का विरोध और पांच लाख रुपये रंगदारी न देने पर युवक ने महिला की अश्लील तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीलीभीत के थाना बीसलपुर के एक गांव की महिला काफी समय से बारादरी थाने के एक मोहल्ले में रहती है। महिला का कहना है कि उसके घर पर वाराणसी के सिकरोल भाग-2 अर्दली बाजार, वरुणा निवासी आजाद शेख का आना-जाना था। आजाद शेख ने किसी तरह से चोरी-छिपे उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने लगा। उसने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: मुरादाबाद की सुहाना ने अपनाया हिंदू धर्म, बरेली में शिवम के साथ लिए सात फेरे, परिजनों से जताया खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि रुपये देने से इंकार करने पर आजाद शेख ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला अनुसूचित जाति की है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed