फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man blackmailed the woman and called her to his room made obscene video in bareilly

Bareilly News: युवक ने महिला को धमकाकर कमरे पर बुलाया, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

Sat, 03 May 2025 07:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 May 2025 07:13 PM IST
सार

बरेली में एक युवक ने महिला को ब्लैकमेल किया। आरोपी ने उसे धमकार दो लाख रुपये वसूल लिए। इतना ही नहीं, महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।  

विज्ञापन
man blackmailed the woman and called her to his room made obscene video in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली के बारादरी क्षेत्र की महिला को उसके पति की हत्या और ननद से दुष्कर्म करने की धमकी देकर युवक ने दो लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने महिला को बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। पीड़ित महिला ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि परिचित फैजल कहता है कि वह चार हत्याएं कर चुका है। उसने महिला के पति की हत्या और ननद से दुष्कर्म करने की धमकी देकर दो लाख रुपये ले लिए। एक मई को फैजल ने महिला को ब्लैकमेल कर दो मिनट के लिए अपने कमरे पर बुलाया। उसके मना करने पर चाकू से गर्दन काटने की धमकी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरात में बवाल: दुल्हन के पड़ोसियों ने दूल्हे और बरातियों को पीटा, इस बात को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला जब फैजल के कमरे पर गई तो वहां उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की। चुपके से अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में उसे वायरल कर दिया। जब महिला के पति के पास वीडियो पहुंचा तो वह दंग रह गया। इसके बाद से महिला बेहद परेशान है। उसने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed