{"_id":"69f2751f1f51797d720320ab","slug":"mahi-gangwar-shines-in-the-sports-world-winning-63-medals-in-four-years-bareilly-news-c-4-bly1053-874706-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: माही गंगवार ने खेल जगत में बिखेरी चमक, चार वर्षों में जीते 63 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: माही गंगवार ने खेल जगत में बिखेरी चमक, चार वर्षों में जीते 63 पदक
Thu, 30 Apr 2026 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
माही गंगवार
बरेली जिले की होनहार खिलाड़ी माही गंगवार ने अपनी मेहनत के दम पर खेल जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मात्र चार वर्ष पहले खेल को बतौर शौक अपनाने वाली माही ने 63 पदक जीत लिए हैं।
इज्जतनगर की रहने वाली माही की पदक तालिका उनकी श्रेष्ठता को खुद बयां करती है। उन्होंने अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में 45 स्वर्ण पदक, नौ रजत और नौ कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल क्षमता का लोहा मनवाया है। माही ने केवल जिला या प्रदेश स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी शहर का मान बढ़ाया है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पदक हासिल कर अपनी निरंतरता को साबित किया है। माही ने अपनी सफलता का श्रेय कोच अकमल खान को दिया।
छोटी सी उम्र में माही के हासिल किए गए ये 45 गोल्ड मेडल उनकी कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाते हैं। बरेली की इस बेटी ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों और तैयारी सही दिशा में की जाए, तो बहुत कम समय में भी बुलंदियों को छुआ जा सकता है।