{"_id":"65add992042b23e0e7093ce5","slug":"maha-aarti-performed-at-ramganga-ghat-in-bareilly-2024-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राममय हुईं रामगंगा, दीपोत्सव से जगमग हुआ तट, महाआरती देख भाव विभोर हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राममय हुईं रामगंगा, दीपोत्सव से जगमग हुआ तट, महाआरती देख भाव विभोर हुए भक्त
Mon, 22 Jan 2024 08:27 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jan 2024 08:27 AM IST
सार
अयोध्या में रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्वसंध्या पर श्री रामगंगा आरती आयोजन समिति, क्लब थारियंस और छोटी सी आशा के संयुक्त तत्वावधान में रामगंगा तट पर महाआरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
रामगंगा तट पर हुई महाआरती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में रामगंगा का चौबारी तट रविवार को राममय रहा। कड़ाके की सर्दी पर आस्था का ज्वार भारी पड़ा। मंत्रोच्चार से तट गुंजायमान रहा। लहरों पर अठखेलियां करती दीप शृंखला स्वर्णिम छटा बिखेर रही थी। दिव्यता, भव्यता का संगम देख मौजूद सभी श्रद्धालु भावविभोर रहे।
अयोध्या में रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्वसंध्या पर श्री रामगंगा आरती आयोजन समिति, क्लब थारियंस और छोटी सी आशा के संयुक्त तत्वावधान में रामगंगा तट पर महाआरती का आयोजन किया गया। शाम छह बजे वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीडीओ जग प्रवेश, डीएफओ समीर कुमार, भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के महानगर अध्यक्ष पवन अरोड़ा, डॉ. विमल भारद्वाज ने रामगंगा का पूजन किया।

Trending Videos
अफसर और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कछला के पांच पुजारियों ने महाआरती शुरू की। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। आतिशबाजी भी हुई। महाआरती से पहले घाट पर दीयों से जय श्रीराम लिखा गया। कुछ श्रद्धालुओं ने मनोकामना के भी दीप जलाए। इस नजारे को लोगों ने कैमरे में भी कैद किया। तमाम लोगों ने सेल्फी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तारीफें बटोरीं।
आयोजन समिति से राजीव खुराना, पारुल धवन मलिक, सुबोध भारद्वाज, अमित भारद्वाज, रोली खुराना, हेमंत अग्रवाल, मीतू अग्रवाल, प्रिया टंडन, रिप्सी तनेजा, मीनल सिंह, डॉ. रेनुका अग्रवाल, जीतू देवनानी, आशु अग्रवाल, आशुतोष चौहान, राजू उपाध्याय, हरमीत सिंह, अरुण ठाकुर, राजेश प्रताप, मनीष सहगल, प्रिया टंडन, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी व अन्य मौजूद रहे। अमर उजाला आयोजन में मीडिया सहयोगी रहा।