फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Magalganj Toll Plaza Will Start Soon On Bareilly Lucknow Highway

UP News: बरेली-लखनऊ के बीच महंगा हो जाएगा सफर, यहां भी देना होगा टोल टैक्स, बसों का बढ़ेगा किराया

Sun, 15 Oct 2023 06:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Oct 2023 06:43 AM IST
सार

बरेली से सीतापुर होते हुए लखनऊ तक पहुंचने के लिए अभी तीन जगह टोल टैक्स देना पड़ता है। लखीमपुर जिले के मैगलगंज में भी टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। यहां भी जल्द टोल वसूली शुरू हो जाएगी। टोल दरें तय कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
Magalganj Toll Plaza Will Start Soon On Bareilly Lucknow Highway
मैगलगंज टोल प्लाजा बनकर तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से लखनऊ के बीच फरीदपुर, खैराबाद व इटौंजा में टोल टैक्स देना पड़ता है। अब मैगलगंज टोल प्लाजा भी बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यहां टोल की दरें भी तय कर दी हैं। आने वाले दिनों में अपनी कार और रोजवेज की बस से लखनऊ का सफर और महंगा हो जाएगा। मैगलगंज में एक तरफ से 130 रुपये और आने-जाने के लिए 190 रुपये टोल टैक्स चुकाना होगा।

विज्ञापन


बरेली से लखनऊ की दूरी 256 किलोमीटर है। पहला टोल फरीदपुर में है, जहां कार के लिए एक ओर के 130 तो दोनों ओर के 195 रुपये लगते हैं। लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज में नवनिर्मित टोल प्लाजा पर एक ओर के 130 तो दोनों ओर के 190 रुपये चुकाने होंगे। इसके बाद सीतापुर के खैराबाद में 45 रुपये और लखनऊ के करीब इटौंजा में एक ओर के 55 रुपये व्यय होते हैं। इस तरह अब एक ओर का टोल खर्च 360 रुपये आएगा।
विज्ञापन


निजी कंपनी वसूल करेगी टोल
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ई-टेंडर के माध्यम से हरियाणा के गुरुग्राम स्थित स्काईलार्क इंफ्रा को टेंडर दिया है। कंपनी ने 27.44 लाख रुपये प्रतिदिन जमा करने का अनुबंध किया है। इसी महीने मैगलगंज टोल चालू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीपी पाठक ने बताया कि टोल तैयार है। अनुबंध की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। शुरुआत में तीन महीने का अनुबंध किया जा रहा है। इसके बाद एनएचएआई इसकी समीक्षा करेगा।

यह हैं दरें
वाहन का प्रकार  एक तरफ से दोनों ओर से
कार, जीप, हल्के वाहन  130 190
हल्के वाणिज्यिक वाहन   205  310
बस और ट्रक (दो धुरी)  435 650
वाणिज्यिक वाहन (तीन धुरी)  475 710
बड़े वाहन (चार से छह धुरी वाले) 680 1020
सात व उससे अधिक धुरी वाले वाहन 830 1245
नोट : टोल की दरें रुपये में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed