UP News: अशरफ के एक लाख के इनामी साले सद्दाम का एक और वीडियो वायरल; लिखा, शेर-ए-पूर्वांचल
सद्दाम पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। वह बरेली में रहकर अशरफ की मदद करता था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद उसकी गतिविधियों का खुलासा हुआ था। इसके बाद वह फरार है, लेकिन उसके पुराने वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के एक लाख रुपये के इनामी साले सद्दाम का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें सद्दाम के साथ फुरकान भी दिखाई दे रहा है। फुरकान इन दिनों बरेली जेल में बंद है। दोनों ने आईने के सामने बाल संवारते हुए रील बनाई है।
वीडियो में डायलॉग लगा है कि अपना इक्का तभी दिखाना जब सामने वाला बादशाह निकाले। वीडियो के कैप्शन में शेर-ए-पूर्वांचल लिखा है। इससे पहले भी सद्दाम के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। एक वीडियो में सद्दाम के साथ सिपाही शमीम भी था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
संबंधित खबर- Atiq Ashraf Murder: सद्दाम गैंग के साथ मजबूती से जुड़ा था यूपी पुलिस का सिपाही शमीम, फरहद के साथ भी फोटो वायरल
सद्दाम ने बरेली जेल में बंद रहे अशरफ की मदद की थी। उमेशपाल हत्याकांड के बाद सद्दाम की गतिविधियों का खुलासा हुआ तो सद्दाम और उसके गुर्गों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में गुर्गे लल्ला गद्दी, फुरकान, फरहद उर्फ गुड्डू आदि को जेल भेजा जा चुका है।
सद्दाम पर घोषित है एक लाख का इनाम
सद्दाम खुशबू एंक्लेव में किराये के घर में रहकर अशरफ की मदद करता था। सद्दाम के खिलाफ एक मुकदमा उसके मकान मालिक ने बारादरी थाने में दर्ज कराया था। दोनों ही मुकदमों में सद्दाम फरार है। सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है।सिपाही शमीम की भूमिका पर हो रही जांच
कुछ दिन पहले जन्मदिन की पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें लल्ला गद्दी, फुरकान, सद्दाम और बहेड़ी थाने का सिपाही शमीम केक खाते और मस्ती करते दिख रहे हैं। यह वीडियो फुरकान ने ही बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद उसमें दिख रहे सिपाही शमीम पर जांच बैठा दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.