{"_id":"64e3c5a7d8e4527ad0073c0f","slug":"madhya-pradesh-driver-dies-after-falling-from-truck-while-tying-tarpaulin-bareilly-news-c-4-bly1015-232100-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तिरपाल बांधते समय ट्रक से गिरकर मध्य प्रदेश के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तिरपाल बांधते समय ट्रक से गिरकर मध्य प्रदेश के चालक की मौत
विज्ञापन
बरेली। मध्यप्रदेश के रहने वाला चालक भोले कुशवाहा (26) की ट्रक से गिरकर मौत हो गई। हेल्पर बबलू के साथ वह नासिक से अनार का ट्रक भरकर डेलापीर मंडी आया था( रविवार रात तिरपाल बांधते समय पैर फिसलने से भोले ट्रक से सिर के बल गिरकर गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
बबलू ने बताया कि वह लोग फल लेकर डेलापीर मंडी में आते रहते हैं। रविवार रात ट्रक से अनार की पेटियां उतार ली गई थीं। चालक भोले कुशवाहा ट्रक पर ऊपर चढ़कर तिरपाल तानकर उसे रस्सी से बांध रहा था। इस दौरान लोहे का पाइप खिसकने से पैर फिसला और भोले ट्रक से नीचे गिरा। उसका सिर जमीन में लगने से खून बहने लगा। गंभीर हालत लोग जिला अस्पताल लेका आए, जहां उसकी मौत हो गई। बबलू ने बताया कि भोले मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के थाना केलारस के नौसी गांव का निवासी था। बबलू ने ही घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी।