{"_id":"696bffc87f08940eb8065604","slug":"mad-man-creates-ruckus-at-sisters-house-stabs-himself-bareilly-news-c-4-bly1052-809117-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिरफिरे युवक ने मुंहबोली बहन के घर किया हंगामा, बोला- प्यार करता हूं; खुद को छुरी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिरफिरे युवक ने मुंहबोली बहन के घर किया हंगामा, बोला- प्यार करता हूं; खुद को छुरी मारी
Sun, 18 Jan 2026 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:01 AM IST
सार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में सिरफिरे युवक ने शनिवार को अपनी मुंहबोली बहन के घर जमकर हंगामा किया। बोला, वह उससे प्यार करता है। युवती के विरोध पर युवक ने खुद को चाकू से मारकर घायल कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में युवती का मुंहबोला भाई बनकर जबरन गलत रिश्ता जोड़ने की कोशिश में सिरफिरे ने उसके घर जाकर हंगामा किया। इसके बाद सब्जी काटने वाली छुरी से खुद को घायल करके युवती को फंसाने की धमकी देने लगा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने हल्द्वानी निवासी आरोपी अजय आनंद को गिरफ्तार कर लिया।
नवाबगंज के एक गांव की युवती उत्तराखंड में नौकरी करती थी। युवती ने कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार को बताया कि उसके साथ हल्द्वानी निवासी 52 वर्षीय अजय आनंद भी काम करता था। वह सार्वजनिक तौर पर उसे बहन कहने लगा। बाद में नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की तो परेशान युवती यहां अपने घर आ गई। इसके बावजूद सिरफिरे अजय आनंद के व्यवहार में तब्दीली नहीं आई। शनिवार को युवती अपने गांव में ही थी।
छुरी से अपने पेट पर किए वार
आरोप है कि अजय आनंद कार से आया और युवती का हाथ पकड़कर बोला कि वह उससे प्रेम करता है। उसे बहन यूं ही कहता था, वह उसे दूसरे रूप में देखता है। युवती व उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने सब्जी काटने वाली छुरी से अपने ही पेट पर दो हल्के वार कर लिए। युवती को धमकाने लगा कि अब वह उसे फंसवा देगा।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी का रविवार को चालान किया जाएगा।