{"_id":"5ab6621e4f1c1be93f8b4b99","slug":"ma-kali-fulfills-all-wishes-of-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब सिद्ध होता है मां काली की पूजा से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब सिद्ध होता है मां काली की पूजा से
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kali Maa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वासंतिक नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा हुई। उपासकों ने व्रत रखकर पूजा की और मंदिर जाकर दर्शन किए। महिलाओं ने मंदिरों और घरों में देवी का भजन कीर्तन किया। शनिवार को उन भक्तों ने भी मां की पूजा की जो नवरात्र में पहला और आखिरी व्रत रखते हैं। रविवार को श्रद्धालु हवन और कन्या भोज कराकर व्रत का परायण करेंगे।
शनिवार को मंदिरों में मां कालरात्रि का पूजन किया गया। मान्यता है कि मां काली की पूजा से सब कुछ सिद्ध होता है। इसी के चलते शहर के प्रमुख मंदिरों में शाम को खासी भीड़ रही। कालीबाड़ी स्थित मां काली मंदिर में शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रात नौ बजे महाआरती हुई। पंडित ब्रजेश गौड़ ने बताया कि महाआरती में शामिल होने दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। साहूकारा स्थित नौ दुर्गा मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, शिव शक्ति मंदिर जनकपुरी, नव दुर्गा मंदिर सेलेक्शन टॉवर राजेंद्र नगर, ग्रीन पार्क स्थित दुर्गा मंदिर, डेंटल कॉलेज रोड स्थित मां वैष्णो धाम मनोकामना मंदिर आदि में भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचे।