Sports News: यूपी राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचीं ये टीमें, मेजबान बरेली बाहर
23वीं यूथ यूपी राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर और ट्रिपल टीएसी की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं मेजबान बरेली की टीम बाहर हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर स्थित मानस स्थली आवासीय विद्यालय में चल रही 23वीं यूथ यूपी राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन नॉकआउट, प्री-क्वार्टर, क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में प्रदेश की 43 टीमों के 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें लखनऊ, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर और ट्रिपल टीएसी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता से मेजबान बरेली की टीम बाहर हो गई है।
बालिका वर्ग में बीएलडब्लू ने कानपुर देहात को 21-06 से, आगरा ने अलीगढ़ को 45-10 से, मेरठ ने हापुड़ को 38-08 से, गाजियाबाद ने प्रयागराज को 34-18 से मात देकर प्रतियोगिता से बाहर किया। वहीं बालक वर्ग में गोरखपुर ने मुरादाबाद को 61-41 से, गौतम बुद्ध नगर ने कानपुर को 45-31 से, ट्रिपल टीएसी ने हापुड़ को 52-22 से, बनारस वाराणसी ने प्रयागराज को 28-20 से, मेरठ ने झांसी को 40-20 से, गाजियाबाद ने मिर्जापुर को 45-37 से, बीएलडब्लू ने बागपत को 66-32 से, लखनऊ ने आगरा को 39-35 से पराजित किया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के परिणाम
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बालिका वर्ग में लखनऊ ने बीएलडब्लू को 50-42 से, मेरठ ने वाराणसी को 67-44 से, बुलंदशहर ने गाजियाबाद को 35-18 से, गौतमबुद्ध नगर ने आगरा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग में मेरठ ने गाजियाबाद को और ट्रिपल टीएसी ने वाराणसी को हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
ये भी पढ़ें- UP: एक बाइक पर पांच सवार... हादसे में खत्म परिवार, महिला, पति, पुत्र और ससुर की मौत; मासूम बेटी हुई अनाथ
प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आरएस बेदी और विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी, बरेली बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चांद मियां खान, सचिव सोनेंद्र श्रोतिया, डेविड मेसन आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता से मेजबान बरेली ही बाहर
अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग में आयोजित हो रही प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में साधारण प्रदर्शन के कारण मेजबान बरेली की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी है। खराब प्रदर्शन ने टीम की राह को प्रतियोगिता में आगे प्रवेश करने से रोक दिया है। प्रतियोगिता से पूर्व चयनित खिलाड़ियों के लिए चार दिवसीय शिविर भी आयोजित किए गए थे। इसके बाद भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।