{"_id":"673d84de63aeb86c250f3c18","slug":"lover-trapped-his-girlfriend-and-took-20-lakh-rupees-from-her-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमिका को जाल में फंसाकर लिए 20 लाख रुपये, मांगने पर प्रेमी ने घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमिका को जाल में फंसाकर लिए 20 लाख रुपये, मांगने पर प्रेमी ने घर में घुसकर पीटा
Wed, 20 Nov 2024 12:12 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:12 PM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में युवती ने अपने प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रेमी ने उससे 20 लाख रुपये और जेवर ले लिए। जब उसने मांगे तो आरोपी ने घर में घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में एक युवक ने प्रेमिका को जाल में फंसाकर उससे 20 लाख रुपये व सोने के जेवर ठग लिए। युवती का आरोप है कि जब उसने रुपये-जेवर मांगे तो घर में घुसकर आरोपी ने गाली-गलौज व मारपीट कर दी। पीड़ित ने चार लोगों के रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि गांव के ही युवक अंकित से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंकित ने उसे अपने जाल में फंसा लिया था। धीरे-धीरे उसने 20 लाख रुपये और सोने की चेन, अंगूठी ले ली थी। इसके बारे में युवती के परिजनों को जानकारी नहीं थी। सोमवार को उसके पिता ने युवती से रुपये व जेवर मांगे, तो वह नहीं दे पाई।
विज्ञापन
ATM ने उगले दोगुने नोट: पैसे निकालने को जुटी भीड़.... चंद मिनटों में चार की जगह लोग निकाल ले गए आठ लाख रुपये
विज्ञापन
जब युवती ने प्रेमी से रुपये और जेवर वापस मांगे तो पहले उसने मोबाइल पर ही गाली-गलौज कर दी। फिर वह अपने भाई, बहनोई और बहन को लेकर युवती के घर में घुस आया। उसने युवती से मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने प्रेमी, उसके भाई, बहन और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।