{"_id":"61abb7f27d6cb40fcd5d756a","slug":"lover-couple-committed-suicide-by-consuming-poison-bareilly-news-bly468220974","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार पर लगी बंदिश तो प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार पर लगी बंदिश तो प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र में परिवार के बंदिश लगाने पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। युवती की घर में ही मौत हो गई। युवक को परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उसे भी बचाया न जा सका। परिवार वालों ने चुपचाप युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रेमी युगल का घर गांव में आमने-सामने था। ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। मगर युवती के परिजन इस पर पाबंदी लगा रहे थे। कई दिन पहले युवक के परिजन ने युवती के घर रिश्ता भी भेजा था, जिसे युवती के परिवार वालों ने मना कर दिया। इसी से आहत होकर दोनों ने जहर खाया है। युवती की घर में ही मौत हो गई और परिवार वालों ने आनन-फानन अंतिम संस्कार कर दिया।
युवक के परिवार वाले इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से सुनगढ़ी थाने में युवक की मौत का मेमो भेजा गया। पुलिस ने युवक को शव को कब्जे में लेकर जहानाबाद थाने को सूचना दे दी। देर रात जहानाबाद थाने की पुलिस युवक के गांव पहुंची। मगर युवती के परिजन ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। हालांकि युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कटियार ने बताया कि सुनगढ़ी थाने से मेमो मिलने के बाद वह युवक के गांव पहुंचे। वहां पता लगा कि एक युवती ने भी जहर खाया है। युवती की मौत हो चुकी है। परिजन ने बिना सूचना अंतिम संस्कार कर दिया है। परिवार वालों ने कोई भी जानकारी देने से मना किया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि युवक की मौत का मेमो मिलने के बाद घटना की जानकारी मिली है। गांव से पुलिस को एक युवती की मौत होने के विषय में भी जानकारी मिली है। इस पर थाना प्रभारी से कहा गया है कि वे सभी पहलुओं पर जांच करें।