{"_id":"64846e51371c3f007d0fc714","slug":"lover-cheated-the-woman-after-getting-job-in-the-bank-2023-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगी तो बेवफा हो गया प्रेमी: लॉकडाउन में पत्नी की तरह रखा, अब प्रेमिका के साथ किया ऐसा सलूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगी तो बेवफा हो गया प्रेमी: लॉकडाउन में पत्नी की तरह रखा, अब प्रेमिका के साथ किया ऐसा सलूक
Sat, 10 Jun 2023 06:06 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Jun 2023 06:06 PM IST
सार
बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी महिला इस समय गाजियाबाद के गोविंदपुरम में रह रही है। पति से तलाक का केस चल रहा है। लॉकडाउन में वह एक रिश्तेदार के संपर्क में आ गई। आरोप है कि युवक उसे पत्नी की तरह रखा, लेकिन बैंक में नौकरी लगने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति से अलग रह रही गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला को रिश्तेदार से प्यार हो गया। दोनों लॉकडाउन के दौरान साथ रहे। प्रेमी युवक की बरेली के फतेहगंज पश्चिमी स्थित बैंक में नौकरी लगी तो उसने धोखा दे दिया। अब दूसरी जगह शादी के लिए रिश्ता तय करने लगा। विरोध करने पर उसके परिजनों ने महिला से मारपीट की। थाना सुभाषनगर पुलिस ने पीड़ित की ओर से मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पत्नी के कदम से पति हैरान: परिवार संग रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची विवाहिता, थाने से आरोपी संग बाइक पर हुई फरार
विज्ञापन
बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी महिला इस समय गाजियाबाद के गोविंदपुरम में रह रही है। उसका पति से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। इस कारण वह पति से अलग रह रही है। महिला के घर में उसकी मौसी सास के बेटे कर्तव्य गुप्ता का आना-जाना था। कर्तव्य गुप्ता के साथ महिला 2019 से रहने लगी। पूरे लॉकडाउन पति-पत्नी की तरह साथ रहे। महिला के मुताबिक इस बीच कर्तव्य गुप्ता की फतेहगंज पश्चिमी की एक बैंक में नौकरी लग गई।
विज्ञापन
विरोध करने पर पीटा
वह यहां नौकरी करने चला आया। कुछ दिन से कर्तव्य गुप्ता महिला का फोन नहीं उठा रहा था। कर्तव्य की दूसरी जगह शादी की बात चलने लगी तो महिला ने विरोध किया। तब कर्तव्य ने महिला से मारपीट की। शुक्रवार को महिला कर्तव्य गुप्ता से मिलने उसके घर सुभाषनगर के शांति विहार आई तो कर्तव्य गुप्ता ने बात करने से साफ मना कर दिया।यह भी पढ़ें- युवती के जाल में फंसी महिला: दोस्तों से करवाया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल; धर्मांतरण का बनाया दबाव
कर्तव्य गुप्ता ने महिला से मारपीट की और उसका गला दबाने का प्रयास किया। कर्तव्य गुप्ता के परिजनों और दोस्तों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। महिला के गले और हाथ में चोट आई है। महिला की शिकायत पर कर्तव्य गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, मंजू गुप्ता, सुमन, प्रभात और भास्कर के खिलाफ सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।