फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   looteri dulhan arrested for looting in shahjahanpur

सुहागरात पर दुल्हन ने किया कांड: शादी के 13 दिन बाद गिरफ्तार, पूछताछ में बताई ऐसी बात... पुलिस भी हैरान

Wed, 10 Jul 2024 06:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 06:51 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में शादी करने के बाद लूट करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से जेवर और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। आर्थिक तंगी के चलते वह यह काम करने लगी। 

विज्ञापन
looteri dulhan arrested for looting in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शाहजहांपुर में थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने शादी के बहाने माल-जेवर लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से जेवर भी बरामद हुए हैं। उसका एक साथी फरार हो गया। महिला इससे पूर्व भी हरदोई में एक व्यक्ति के साथ शादी कर घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। आर्थिक तंगी के चलते लूट करने लगी। उसकी बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन


मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी रामस्वार्थ शुक्ला ने बताया कि गत 27 मई को पूजा उर्फ गुड्डी निवासी ग्राम कुलिक्षा थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी ने उसके साथ शादी की थी। सुहागरात पर ही पूजा चोरी छिपे अपने साथी विजय निवासी मोहल्ला रेती थाना रामचंद्र मिशन की मदद से घर से जेवर और नकदी लेकर चली गई थी। पीड़ित ने शिकायत दर्ज की। पुलिस ने जांच पड़ताल कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


पति की मौत के बाद करने लगी वारदात 
इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को हरदोई बाइपास चौराहे के निकट फ्लाईओवर के पास से आरोपी महिला पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक सोने की चेन, एक जोड़ी बिछुए और 580 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। इसके कारण रुपयों की तंगी रहती थी। इसलिए झूठी शादी कर चोरी की योजना बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले उसने हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव अगापुर में झगड़ू ठाकुर से शादी की थी। रात में माल और जेवर चोरी कर चंपत हो गई थी। इसके बाद रामस्वार्थ से मुलाकात हुई। महिला ने रामस्वार्थ को हरदोई कचहरी बुलाया। यहां स्टांप पेपर में दूसरा आधार कार्ड पूजा पत्नी राजेश निवासी बिलग्राम हरदोई का लगा दिया, ताकि उसकी पहचान उजागर न हो सके।

वादी का मोबाइल जब्त कर पुलिस ने थाने में बैठाया
थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने आरोपी महिला का चालान करने के बाद वादी रामस्वार्थ शुक्ला को ही थाने में बैठा लिया और उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस उन पर गिरफ्तार महिला आरोपी को तमंचे से धमकाने का आरोप लगा रही है। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि वादी को पूछताछ के लिए रोका गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed