फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   loot from garment merchant

कपड़ा व्यापारी की पत्नी को चाकू से घायल कर नकदी-जेवर लूटा

Sat, 15 Oct 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
loot from garment merchant
बरेली। कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर उसके ममेरे भाई ने ही जेवर-नकदी लूट ली। व्यापारी की पत्नी ने विरोध किया तो चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के बाग ब्रिगटान निवासी कपड़ा व्यापारी साजिद ने बताया कि 12 अक्तूबर को उनकी पत्नी बबली घर पर अकेली थीं। इसी दौरान साजिद का ममेरा भाई आजमनगर में एक मीनार मस्जिद के पास रहने वाले रवि घर में घुस आया और बबली से नकदी, जेवर देने को कहा। बबली ने घर में जेवर और नकदी न होने की बात कही। रवि से बैठने को कहकर बबली किचिन में चाय बनाने चली गई। इसी दौरान रवि ने अलमारी खोल ली और नकदी, जेवर निकालने लगा।
विज्ञापन

बबली ने विरोध किया तो रवि ने चाकू से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। इससे बबली घायल होकर गिर र्गइं। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले वाले घर के बाहर जमा हो गए। उन्होंने अंदर से बंद घर का दरवाजा पीटा तो रवि बेग में नकदी और जेवर भरकर छत से कूदकर भाग गया। बबली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली पुलिस ने मामले में लूटपाट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिद बोले- ममेरे भाई से कोई रंजिश नहीं
साजिद ने बताया कि उनकी ममेरे भाई रवि से कोई रंजिश नहीं है। दोनों परिवारों का एक-दूसरे के यहां खूब आना-जाना है। इसी वजह से उनकी पत्नी बबली रवि के आने पर उसे बैठने के लिए कहकर चाय बनाने चली गईं थीं। रवि उस वक्त शराब के नशे में धुत था। वह लूटपाट के साथ हत्या के इरादे से आया था, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया है, इसकी वजह वह नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed