{"_id":"5c8feaf2bdec2214676aa696","slug":"loksabha-elections-2019-pol-khol-party-declared-two-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल खोल पार्टी ने घोषित किए दो प्रत्याशी, नरेश सिंह भदौरिया लड़ेंगे वाराणसी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल खोल पार्टी ने घोषित किए दो प्रत्याशी, नरेश सिंह भदौरिया लड़ेंगे वाराणसी से
Tue, 19 Mar 2019 12:31 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
नरेश सिंह भदौरिया और पारो किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोल खोल पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष नरेश सिंह भदौरिया ने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर स्वत: बनारस में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टक्कर में चुनाव लड़ेंगे और खीरी संसदीय क्षेत्र से पारो किन्नर को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष नरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि खीरी लोकसभा सीट पर पारो किन्नर का नामांकन चार अप्रैल को होगा और वह स्वत: बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टक्कर में अपना नामांकन कराएंगे। बताया कि अन्य सीटों पर भी पार्टी के प्रत्याशी लड़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
नामांकन के बाद चुनाव चिह्न आवंटित होते ही जोर शोर से चुनाव प्रचार शुरू किया जाएगा, जिसमें हर मतदाता से मत देने की अपील की जाएगी। बताया कि उनके वोट मांगने का तरीका अलग ही रहा है, वे समझाएंगे कि मतदाता किसी लोभ, लालच, भय और जाति भावना से ऊपर उठकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए अंतरआत्मा के आधार पर मतदान करें।
विज्ञापन