{"_id":"661d6bccd4ced4667d0657aa","slug":"recommendation-for-suspension-of-four-policemen-including-inspector-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: न्यायिक अधिकारी की गाड़ी रोकना पड़ा भारी, इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मियों के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: न्यायिक अधिकारी की गाड़ी रोकना पड़ा भारी, इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मियों के निलंबन की संस्तुति
Mon, 15 Apr 2024 11:33 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:33 PM IST
सार
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने संबंधित बैरियर पर तैनात चारों पुलिसकर्मियों के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट के पास बैरियर से गुजर रही एक न्यायिक अधिकारी की गाड़ी रोकना चार पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। बताते हैं कि पुलिसकर्मियों ने अधिकारी से नोकझोंक की। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से हुई।
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने संबंधित बैरियर पर तैनात चारों पुलिसकर्मियों के निलंबन की संस्तुति की है। बैरियर पर तैनात रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह, मीरगंज थाने के दरोगा सूरजपाल सिंह, फतेहगंज पश्चिमी थाने के कांस्टेबल विष्णु कुमार व लेखपाल सागर पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी ने इन सभी को लापरवाही व स्वेच्छाचारिता का आरोपी मानते हुए चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी है। आयोग के स्तर से ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।