फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Election counting of votes will be done assembly wise in different halls in Bareilly

Lok Sabha Election: बरेली में अलग-अलग हॉल में विधानसभावार होगी मतगणना, लगाए जाएंगी 14-14 टेबल

Sat, 01 Jun 2024 10:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jun 2024 10:46 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे। बरेली में पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में मतों की गिनती की जाएगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election counting of votes will be done assembly wise in different halls in Bareilly
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। चार जून को पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में मतों की गिनती होगी। बैरियर, पार्किंग, प्रवेश द्वार की बैरिकेडिंग समेत हॉल के अंदर और बाहर सुरक्षा घेरा होगा। 

विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग हॉल में एक-एक आरओ टेबल समेत 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर चार कार्मिक होंगे। 
विज्ञापन


मोबाइल-कैमरा पर रहेगा प्रतिबंध 
चरणवार परिणाम की सूचना सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ मतगणना हॉल में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना कार्मिक, राजनीतिक दलों के एजेंट भी मोबाइल फोन, कैमरा नहीं ले जा सकेंगे। विजय जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान प्रभावी पार्किंग व्यवस्था मतगणना के दौरान भी लागू रहेगी। बहेड़ी के ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) और बैलेट मतों की गणना पीलीभीत में होगी। बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में पड़े पोस्टल और ईडीसी मतों की गणना के लिए दो अलग हॉल बनाए जाएंगे। 

सुबह आठ से होगी मतगणना 
मतगणना सुबह आठ बजे से होगी लेकिन तीन जून को शाम छह बजे से रूट डायवर्जन लागू रहेगा। मतगणना के दिन परिसर में तीन टेलीकॉम कंपनियों की ब्रॉडबैंड सेवाएं ली गई हैं। ये वाईफाई के जरिये नेट कनेक्शन उपलब्ध कराएंगी, ताकि सूचनाएं तत्काल चुनाव आयोग को भेजी जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed