फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Polling Voting Percentage in Pilibhit News

Lok Sabha Phase 1 Election: पीलीभीत में 63 फीसदी से अधिक हुआ मतदान, जानिए दिनभर का अपडेट

Fri, 19 Apr 2024 07:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Apr 2024 07:58 PM IST
सार

Lok Sabha Phase 1 Election Live: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को पीलीभीत जिले में मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। अब चुनाव नतीजे चार जून को आएंगे। मतदान के लिए 1521 बूथ बनाए गए थे। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। इसी के साथ 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Polling Voting Percentage in Pilibhit News
आयुर्वेदिक कॉलेज मतदान केंद्र पर लगी महिलाओं की लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए जिले की चार और बरेली के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह रहा। पीलीभीत के प्राथमिक विद्यालय ताखान मतदान केंद्र पर सात बजे से पहले ही मतदाता पहुंच गए और सबसे पहले मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाई। पीलीभीत की चारों और बरेली की बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर 1924 बूथों पर मतदान हुआ। इसमें जिले के 151 मतदेय स्थल शामिल रहे। 63 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयाोग किया। मतदान शुरू होने से पहले पोलिंग पार्टियों ने जरूरी तैयारियां पूरी की। ईवीएम और वीवीपैट को जोड़ गया। कागजी काम किए,  मतदान बूथ बनाकर प्रक्रिया पूरी कर ली। सेक्टर- जोनल मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी भी भ्रमणशील रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र में करीब 18.31 लाख मतदाता हैं। इनमें 9.78 लाख से अधिक पुरुष और आठ लाख से अधिक महिला मतदाता हैं। मतदान के लिए 1521 बूथ बनाए गए। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। 

चुनाव मैदान में हैं यह उम्मीदवार
जितिन प्रसाद - भाजपा
भगवतसरन गंगवार- सपा
अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू- बसपा
राजीव कुमार सक्सेना - भारतीय कृषक दल
संजय कुमार भारती - राष्ट्रीय समाज दल(आर)
आशीष कुमार- निर्दलीय
आदर्श पांडेय - निर्दलीय
प्रमोद कुमार पटेल- निर्दलीय
सुशील कुमार शुक्ला- निर्दलीय
मो. शाहिद हुसैन - निर्दलीय
विज्ञापन

पीलीभीत लोकसभा सीट में मतदाता
- 18,31,699 हैं कुल मतदाता।
- 14,61,062 मतदाता पीलीभीत (चारों विधानसभा क्षेत्रों) में
- 3,70, 637 मतदाता बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में।
- 8,53,082 महिला मतदाता
- 9,78,777 पुरुष मतदाता
- 26,689 युवा मतदाता (18 से 19 वर्ष आयु वर्ग)
- 23, 747 दिव्यांग मतदाता।
- 40 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
 

मतदान को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह रहा। युवा वोटर अंजली तोमर ने अवंतीबाई इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान किया। माथुर रोड निवासी राहुल गुप्ता ने नगर पालिका परिसर बूथ पर मतदान किया। 

बीसलपुर के मनकापुर मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन के न चालू होने से आधा घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ। बीसलपुर के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन के खराब हो जाने से  पौन घंटे मतदान बाधित रहा।

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Polling Voting Percentage in Pilibhit News
चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह - फोटो : अमर उजाला
अवंतीबाई इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर कई मतदाता अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने अंगुली पर स्याही का निशान दिखाते हुए लोगों से वोट डालने की अपील की। 

सपा प्रत्याशी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप 
मतदान के बीच पीलीभीत लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। शहर के ड्रमंड इंटर कालेज पहुंचे सपा उम्मीदवार ने कहा कि पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं रात में उठा लिया। पुलिस ने उन्हें धमकाया। कहा कि तुम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हो। पोलिंग बूथों की तरफ नहीं जाओगे। भाजपा का विरोध नहीं करोगे। 

लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्गों का हौसला जवान
शहर के 80 वर्षीय कृष्ण अवतार कंसल अपनी पत्नी को लेकर ड्रमंड इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उनकी पत्नी चलने में असमर्थ हैं। इसीलिए वह उन्हें स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि सभी को देश हित में मतदान करना चाहिए। 

पीलीभीत में जीजीआईसी मतदान केंद्र पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और पुलिस पर एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर न जाने देने का आरोप लगाया। 

गांव सिमरिया महाराजपुर के मतदान केंद्र पर चार वोट पड़ने के बाद अचानक वीवीपैट मशीन खराब होने से कुछ देर मतदान बाधित रहा। पीठासीन अधिकारी की सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट ने वीवीपैट मशीन दूसरी लगाई, तब जाकर मतदान शुरू हो सका। 

पीलीभीत में सुबह नौ बजे तक 13.36 मतदान प्रतिशत।
विधानसभावार मतदान प्रतिशत 
पीलीभीत -13.08  प्रतिशत
बरखेड़ा -14.15 प्रतिशत
पुरनपुर -15.36 प्रतिशत
बीसलपुर -12.47 प्रतिशत
बहेड़ी - 11.74 प्रतिशत
कुल प्रतिशत - 13.36 प्रतिशत

मतदान केंद्र पर अंदर जाने को लेकर भाजपाइयों की पुलिस से नोकझोंक 
पीलीभीत में मतदान केंद्र पर अंदर जाने से रोकने पर भाजपाइयों और पुलिसकर्मियों में जमकर नोकझोंक हुई। शहर के जीजीआईसी मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद कुछ समर्थकों के साथ पहुंचे थे। जहां पुलिस कर्मियों ने उनको जाने से रोका। इसके बाद पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने मामले की शिकायत डीएम से की। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों को अंदर जाने दिया गया।

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Polling Voting Percentage in Pilibhit News
बहेड़ी में दुल्हन ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
बहेड़ी में बूथ संख्या 23 पर दुल्हन सपना ने मतदान किया। इनके पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई के बाद ससुराल जाने से पहले सपना सीधे मतदान केंद्र पहुंचीं और अपनी जिम्मेदारी निभाई। 

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मंगदपुर में छुट्टा जानवरों व बाघ की घटनाओं से परेशान लोग मतदान करने के लिए बूथ पर नहीं पहुंचे। प्राइमरी विद्यालय मंगदपुर में बने मतदान केंद्र पर सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बूथ नंबर 219 पर केवल नौ वोट पड़े थे। 

बीसलपुर के गांव पुरैना के मतदान केंद्र पर ग्रामीणों द्वारा बहिष्कार के चलते सुबह साढ़े 10 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया।इसके बाद उन लोगों ने मतदान किया। ग्रामीणों ने अपने गांव के सामने देवहा नदी पर पुल न बनवाए जाने से नाराज होकर मतदान बहिष्कार की घोषणा की थी। 

पीलीभीत में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
पीलीभीत -26.95
बरखेड़ा -27.16
पुरनपुर -29.15
बीसलपुर -24.35
बहेड़ी - 26.67
कुल प्रतिशत - 26.88 

बहेड़ी के भुड़िया कालोनी, उतरसिया मोहलिया, मुड़िया मुकर्रमपुर, नदेली, फैजगंज कमाना, रतनगढ़ ,डंडिया शेरों वाली, खतौला, दैयाभोज गांव में बेहद धीमी गति से मतदान हुआ। ये सभी गांव उत्तराखंड बॉडर से लगे हुए हैं। 

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Polling Voting Percentage in Pilibhit News
राज्यमंत्री संजय गंगवार ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री संजय गंगवार ने शहर के राम लुभाई महिला डिग्री कॉलेज के मतदान केंद्र पर वोट डाला। वह पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे। वोट डालने के बाद उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। 

पिंक बूथ पर मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम
बहेड़ी नगर पालिका परिसर में महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाया गया। पिंक बूथ को गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मतदाताओं के बैठने के लिए सोफा भी रखे गए। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। यहां ड्यूटी पर तैनात एसआई ज्योति त्यागी से अमर उजाला की टीम ने बातचीत की। ज्योति त्यागी ने कहा कि पिंक बूथ का उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना और महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है। यहां मतदाताओं के बैठने के लिए, पीने के लिए पानी का इंतजाम भी किया गया। मतदाताओं की सुविधाओं को ख्याल रखा गया। चुनाव में इसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। 

बीसलपुर के गांव वेदखेड़ा के मतदान केंद्र पर सपा के अभिकर्ता और उसके पिता, भाई को डंडे से पीटने के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के बाहर पुलिस प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते मतदान केंद्र पर करीब आधा घंटे तक मतदान कार्य बाधित रहा। पुलिस ने अभिकर्ता और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। 

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Polling Voting Percentage in Pilibhit News
सपा विधायक ने परिवार संग किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
बहेड़ी के सपा विधायक अताउर रहमान अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने रिछा के प्राइमरी स्कूल में वोट मतदान किया। इसके बाद स्याही का निशान दिखाते हुए लोगों से मतदान की अपील की। 

बहेड़ी नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने नगर पालिका परिसर के पिंक बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने सेल्फी खिंचवाई। लोगों से मतदान की अपील भी की। 

जनपद पीलीभीत में दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत 
पीलीभीत -37.98
बरखेड़ा -38.95
पुरनपुर -40.23
बीसलपुर -35.5
बहेड़ी - 39.72
कुल प्रतिशत -38.49

बहेड़ी में जुमे की नमाज के बाद एमजीएम इंटर कॉलेज बूथ पर मतदाताओं की कतार लग गई। तेज धूप होने के बावजूद मतदाता मतदान करने के लिए कतार में खड़े रहे।

जनपद पीलीभीत में दोपहर तीन बजे तक 48.90 प्रतिशत मतदान 
पीलीभीत -47.55
बरखेड़ा - 51.88
पुरनपुर - 49.78
बीसलपुर - 46.04
बहेड़ी - 49.55
कुल प्रतिशत -48.90

पीलीभीत में पांच बजे तक 60.1 प्रतिशत मतदान 
पीलीभीत -58.95
बरखेड़ा -63.75
पुरनपुर -60.78
बीसलपुर -56.7
बहेड़ी - 60.65
कुल प्रतिशत - 60.1
 

जिले में शाम छह बजे मतदान की समयसीमा समाप्त हो गई, लेकिन पोलिंग बूथों को मतदाताओं की कतार लग रही। जो मतदाता शाम छह बजे तक पोलिंग बूथ पर लगे थे, उन्हें मतदान करने का मौका दिया गया। जिले में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed