{"_id":"5f0b63598ebc3e63b86db8b5","slug":"locust-team-may-reach-bareilly-if-the-wind-changes-bareilly-news-bly412438096","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा का रुख बदला तो बरेली पहुंच सकता है टिड्डी दल, कृषि विभाग ने बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा का रुख बदला तो बरेली पहुंच सकता है टिड्डी दल, कृषि विभाग ने बढ़ाई निगरानी
Mon, 13 Jul 2020 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
टिड्डी दल
- फोटो : अमर उजाला
टिड्डी दल सीतापुर से रविवार की दोपहर लखनऊ तक पहुंच गया है। कृषि रक्षा अधिकारी का कहना है कि सतर्कता बरती जा रही है मगर हवाओं का रुख बदला तो टिड्डी दल का हमला हो सकता है। टीमों की निगरानी भी बढ़ाई गई है और सभी किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा ने बताया कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है लेकिन हवा का रुख बदलने पर टिड्डी दल बरेली पहुंच सकता है। इसके लिए किसानों को सतर्क रहने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
कृषि विभाग की सभी टीमें भी सीमा पर ही तैनात है और अलर्ट हैं। विभाग ने बागों में पॉवर स्प्रे करने वाले ट्रैक्टर चालित वाहन, ढोल, नगाड़े, लाउडस्पीकर और डीजे आदि की सूची बना ली है। अगले दो-तीन दिन तक टिड्डियों के दल से बचाव करने के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन