{"_id":"5c7eac98bdec2213f01bcd57","slug":"loco-pilot-now-needs-to-be-biometric-attendance-in-indian-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोको पायलट को अब लगानी होगी बायोमेट्रिक हाजिरी, ड्यूटी से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोको पायलट को अब लगानी होगी बायोमेट्रिक हाजिरी, ड्यूटी से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा
Tue, 05 Mar 2019 10:36 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
indian railways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के लोको पायलट को अब बायोमेट्रिक हाजिरी भरनी होगी। ड्यूटी शुरू होने से 30 मिनट पहले लोको पायलट और गार्ड को लॉबी में पहुंचना होगा। अब तक लोको पायलट और गार्ड जिस ट्रेन पर उनको ड्यूटी जाना है उसके आने से कुछ पहले ही लॉबी पहुंचते थे।
विज्ञापन
रोजा जंक्शन पर दिल्ली और लखनऊ की ओर जाने वाली कई ट्रेनों में लोको पायलट और गार्ड की ड्यूटी बदलती है। ट्रेनों की लेटलतीफ का लोको पायलट और गार्ड फायदा उठाते हैं। दरअसल, कई बार ट्रेन लेट हो जाती है। इसके बारे में लोको पायलट और गार्ड को जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन
ऐसे में वह भी ड्यूटी पर देरी से पहुंचते हैं। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। लोको पायलट और गार्ड को ड्यूटी के टाइम पर ही लॉबी पहुंचना होगा, भले ही जिस ट्रेन पर उनको ड्यूटी जाना है वह देरी से आ रही हो। इसके लिए रेलवे ने रोजा जंक्शन लोको लॉबी में बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू करने की व्यवस्था की है। एरिया मैनेजर प्रभाष राघव ने बताया कि अप्रैल में बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन