फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lockdown increased ... Download online NCERT books

लाकडाउन बढ़ा...ऑनलाइन डाउनलोड करे एनसीईआरटी की किताबें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Lockdown increased ... Download online NCERT books
बरेली। लॉकडाउन बढ़ चुका है। स्कूल खुलने में अभी और देरी होगी। लेकिन जब स्कूल खुलेंगे तो बच्चों की नए क्लास की पढ़ाई शुरू होगी। ऐसे में बेहतर है कि घर पर इन छुट्टी के दिनों में आप अपनी नई किताबों से दोस्ती कर लें। एनसीईआरटी ने सभी किताबें ऑनलाइन अपलोड कर दी हैं। विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए एनसीईआरटी ने क्लास एक से लेकर 12वीं तक की सभी किताबें ऑनलाइन अपलोड कर दी हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों मीडियम के बच्चों के लिए दोनों भाषाओं में किताबें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अलावा जिन बोर्ड में एनसीईआरटी की किताबें चलती हैं, उनके विधार्थी भी इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं। कैसे करें डाउनलोड : ये किताबें बिल्कुल फ्री हैं। इसके लिए आपको किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा। एनसीईआरटी ने गूगल ड्राइव पर किताबें अपलोड की हैं। ये किताबें पीडीएफ फॉर्मेट में भी हैं और फ्लिपबुक्स फॉर्मेट में भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
अलग-अलग फोल्डर में हैं किताबें : ये किताबें गूगल ड्राइव पर कक्षाओं के अनुसार अलग-अलग फोल्डर में डाली गई हैं। क्लास 11 और 12 के लिए आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस, तीनों स्ट्रीम्स के लिए सभी विषयों की किताबें उपलब्ध हैं। आपको जिस क्लास की किताब चाहिए, उसके फोल्डर पर डबल क्लिक करें। विषयों की लिस्ट खुल जाएगी। जिस विषय की किताब चाहिए, उसके फोल्डर पर डबल क्लिक करें। नई फाइल खुलेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed