फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   LLM exam result releasedAll students passed in first division

Bareilly News: एलएलएम का परीक्षा परिणाम जारी सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

Fri, 06 Oct 2023 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
LLM exam result releasedAll students passed in first division
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार विधि पाठ्यक्रम एलएलएम का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। विश्वविद्यालय परिसर विधि विभाग के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। साथ ही, पूरे बैच का प्लेसमेंट भी हुआ है।
विज्ञापन

विधि संकायाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह के मुताबिक वर्ष 1987 में विधि विभाग स्थापित हुआ। तब से पहली बार ऐसा मौका आया है, जब सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। सौ फीसदी प्लेसमेंट के संबंध में बताया कि पिछले दिनों जारी हुए पीसीएस-जे के परिणाम में इसी बैच की तीन छात्राएं शामिल रहीं। कई विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट परीक्षा पास की। वहीं, कई विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी और अलग-अलग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति पाई है। इसकी वजह, तीन साल से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसरण में नए पाठ्यक्रम, परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली रही।
विज्ञापन

नए पाठ्यक्रम में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, मोटर यान अधिनियम, महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा अधिनियम 2016, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (साइबर लॉ), ट्रिपल तलाक विधि 2019, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता अधिनियम, एनजीटी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 फीसदी बेटियों ने हासिल किए सर्वाधिक अंक
एलएलएम सत्र 2022-23 के सभी विद्यार्थियों में 60 फीसदी छात्राओं के अंक सर्वाधिक रहे। पहले तीन स्थानों में 78 फीसदी अंक लेकर अनुष्का मूलचंदानी पहले, 77 फीसदी अंक के साथ सुलेखा खातून दूसरे और 75 फीसदी अंक हासिल कर अंजलि गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


वैल्यू एडेड और स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी जुड़े
डॉ. अमित के मुताबिक वैल्यू एडेड कोर्स को विधि शिक्षा में शामिल किया गया। इनमें योग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कंप्यूटर फंडामेंटल, सिक्योरिटी लॉ, एनसीसी, क्लीनिकल लीगल एड, श्रमिक विधि शास्त्र आदि हैं। वहीं, स्किल डेवलपमेंट में पहली बार विधि विषय में सीबीसीएस सिस्टम, वाईजीपीए सिस्टम, एसजीपीए सिस्टम बेस्ड मार्कशीट जारी की गई, ताकि विद्यार्थियों को विदेश में पीएचडी करने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed